प्रमोशन पर मुख्य सचिव का ब्रेक! मामला PWD के दागी अफसरों का, अब खुलेगी CR–DE की फाइलें?

Ramanand Tiwari | Jul 18, 2026, 20:28 IST
Share
Cs-pwd-officers-promotion-cr-de-controversy
Cs-pwd-officers-promotion-cr-de-controversy

मध्यप्रदेश PWD में चीफ इंजीनियर प्रमोशन पर मुख्य सचिव ने रोक लगाई। डीई लंबित अफसरों की सीआर उत्कृष्ट मिलने पर सवाल उठे। पुरानी फाइलें भी जांच के दायरे में आ सकती हैं।

लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया अटक गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी के सामने ऐसे अधिकारियों की फाइलें पहुंचीं जिनके खिलाफ विभागीय जांच (डीई) लंबित है। लेकिन उनकी गोपनीय चरित्रावली (सीआर) में 'उत्कृष्ट' ग्रेडिंग दर्ज है। सवाल सिर्फ 21 अधिकारियों की पदोन्नति का नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था का है जिसमें वर्षों से सीआर और विभागीय जांच साथ-साथ चलती रही।

फाइल लौटी या पूरी व्यवस्था पर सवाल उठा?

मुख्य सचिव की सख्ती के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच केवल मौजूदा डीपीसी तक सीमित रहेगी या फिर उन पुराने मामलों की भी समीक्षा होगी, जहां विभागीय जांच के बावजूद अधिकारियों को उत्कृष्ट सीआर देकर प्रमोशन दिए गए।

सूत्रों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच होती है तो वर्षों से चली आ रही सीआर लिखने की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ सकती है।

डीई चल रही, फिर भी 'उत्कृष्ट' कैसे?

स्क्रीनिंग कमेटी में जब अधिकारियों के रिकॉर्ड रखे गए तो यह सवाल उठा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है, उनकी सीआर उत्कृष्ट किस आधार पर लिखी गई।

मुख्य सचिव ने फाइल वापस करते हुए रिकॉर्ड का दोबारा परीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

क्या पुराने प्रमोशन भी होंगे रिव्यू?

सबसे बड़ा सवाल यही है। यदि विभाग यह मान रहा है कि डीई के बावजूद उत्कृष्ट सीआर पर सवाल हैं, तो क्या पहले जिन अधिकारियों को इसी आधार पर पदोन्नति मिली, उनकी भी समीक्षा होगी? यही वह सवाल है जो पूरे मामले को साधारण डीपीसी विवाद से कहीं बड़ा बना देता है।

23 पद खाली, लेकिन प्रक्रिया पर सवाल भारी

PWD में मुख्य अभियंता के 23 स्वीकृत पद खाली हैं। कई पद प्रभार के आधार पर चल रहे हैं, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी ने स्पष्ट कर दिया कि केवल वरिष्ठता नहीं, रिकॉर्ड की विश्वसनीयता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी।

सबसे बड़े सवाल

  • डीई वाले अधिकारियों को उत्कृष्ट सीआर किसने और किस आधार पर दी?
  • क्या वर्षों से सीआर लिखने की व्यवस्था निष्पक्ष रही?
  • क्या पुराने प्रमोशन की भी समीक्षा होगी?
  • क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी?
  • या मामला सिर्फ डीपीसी टलने तक ही सीमित रह जाएगा?

FAQ

  1. PWD में प्रमोशन क्यों रुका?
    डीई लंबित अफसरों की सीआर उत्कृष्ट मिली। मुख्य सचिव ने इस विरोधाभास पर फाइल रोक दी। रिकॉर्ड की दोबारा जांच के निर्देश दिए गए।
  2. कितने अफसरों की फाइल पर सवाल है?
    फिलहाल 21 अफसरों की फाइलें जांच के दायरे में हैं। इनकी सीआर और डीई की स्थिति एक साथ जांची जा रही है। आगे यह संख्या बदल भी सकती है।
  3. क्या पुराने प्रमोशन भी दोबारा जांचे जाएंगे?
    अभी यह स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक निष्पक्ष जांच होने पर पुरानी फाइलें भी खुल सकती हैं। अंतिम फैसला मुख्य सचिव के स्तर पर होना बाकी है।
यह खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के 7 पुलिस अफसर बनेंगे आईपीएस अधिकारी, जानें किन्हें मिला प्रमोशन

एमपी में टीईटी पास शिक्षकों को ही मिलेगा प्रमोशन

प्रमोशन से सीधे डिमोशन! MP के 15 हजार पुलिसकर्मियों का छिन सकता है बढ़ा पद

पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी टेंशन

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Tags:
  • स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
  • प्रमोशन
  • पदोन्नति
  • PWD
  • लोक निर्माण विभाग
  • डीपीसी
  • विभागीय जांच
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती