डेली कॉलेज चुनाव फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुनवाई आज, चुनाव अधिकारी ने यह बताईं गलतियां
Sanjay Gupta | May 03, 2026, 11:46 IST
daily-college
डेली कॉलेज चुनाव में रिजेक्ट हुए नामांकन पर आज सुनवाई होगी। चुनाव अधिकारी दोपहर में आपत्तियां सुनेंगे। फाउंडर कैटेगरी में दो फार्म खारिज हुए थे। फैसला आने के बाद ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- डेली कॉलेज चुनाव में आज नामांकन पर सुनवाई होगी।
- फाउंडर कैटेगरी में दो फार्म पहले ही खारिज हुए थे।
- उम्मीदवारों की आपत्तियां आज दोपहर में सुनी जाएंगी।
- फैसले के बाद अंतिम सूची जारी होगी।
- न्यू डोनर कैटेगरी में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
डेली कॉलेज में टू बी वन (फाउंडर/ओल्ड डोनर कैटेगरी) व टू बी टू (न्यू डोनर) कैटेगरी में चुनाव हो रहे हैं। इसमें फाउंडर मेंबर में दो पद हैं और न्यू डोनर कैटेगरी में एक पद के लिए निर्वाचन होना है। फाउंडर मेंबर कैटेगरी में कुल चार नामांकन थे, जिसमें चुनाव अधिकारी ने स्क्रूटनी के दौरान कई कमियां पाई और इसके बाद ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह डोटरिया का नामांकन रद्द कर दिया।
नामांकन फॉर्म के लिए यह थी गाइडलाइन
ये फॉर्म पूरी तरह से गैर-हस्तांतरणीय थे, यानी इन्हें किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था। फॉर्म को उसी व्यक्ति को भरकर जमा करना था, जिसके नाम पर वो जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को भरा हुआ फॉर्म सोसायटी के सचिव के पास जाकर, आयु प्रमाण की कॉपी के साथ खुद ही पेश करना था।
ठाकुर अनिरुद्ध के फॉर्म में यह खामियां
- ठाकुर अनिरुद्ध के नामांकन पत्र स्वयं उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए, बल्कि जय झाबुआ द्वारा जमा किए गए।
- उनके नामांकन पत्र ऐसे फॉर्म पर प्रस्तुत किए गए थे, जो महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ के लिए जारी किए गए थे, जबकि नियमों के अनुसार नामांकन पत्र किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं।
- अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से फॉर्म लेने की स्थिति में मूल अथॉरिटी लेटर प्रस्तुत करना अनिवार्य था, यह भी नहीं पाया गया।
daily-college
ठाकुर बिडवाल के फॉर्म में यह बताई गई खामियां
- जांच में पाया कि नामांकन पत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत नहीं किए गए और ना अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत हुए। जिन्होंने जमा किए, उनके पास अथॉरिटी लेटर नहीं था।
- पेश किए गए आधार कार्ड में नाम केवल नरेंद्र सिंह अंकित था, जबकि नामांकन पत्र में नरेंद्र सिंह बिडवाल लिखा गया था। इस अंतर के कारण तय नहीं हुआ कि एक ही व्यक्ति को दर्शाते हैं या नहीं।
- वहीं जो डॉक्यूमेंट्स मिले उनमें हस्ताक्षर उपलब्ध नहीं थे, जिससे चुनाव अधिकारी हस्ताक्षर का वेरिफिकेशन नहीं कर सके। इन सभी कारणों को गंभीर प्रक्रिया संबंधी त्रुटि मानते हुए उनके नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
daily-college
इनके फॉर्म किए गए मंजूर
न्यू डोनर कैटेगरी में थी मामूली गलतियां, फॉर्म मान्य
इसमें राजेश अग्रवाल और हरपाल सिंह भाटिया दोनों ने व्यक्तिगत रूप से फॉर्म भरा। संदीप पारिख के फॉर्म में और आईडी कार्ड में पिता के नाम पर थोड़ी स्पेलिंग गलती थी, लेकिन उसके बाद भी फॉर्म मान्य किया।
जयेश पटेल का एक फॉर्म मंजूर हो गया, लेकिन दूसरा फॉर्म रिजेक्ट हुआ, इसमें ओवरराइटिंग पाई गई। हालांकि एक फॉर्म ही मंजूर होना पर्याप्त है, इसलिए दावेदारी में कोई समस्या नहीं।
मनवीर सिंह बियास के फॉर्म जारी करने के रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर नहीं थे, लेकिन डेली कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति की पुष्टि की गई। नीरज देसाई का फॉर्म भी मंजूर।
ये खबरें भी पढ़ें...
Daily College में खेल: बाद में जुड़ी गाइडलाइन, दो फार्म किए खारिज, विक्रम पवार और खिलचीपुर निर्विरोध जीते
डेली कॉलेज में इस बार राजा, महाराजाओं के बीच में भी चुनाव, न्यू डोनर में 6 उम्मीदवार
डेली कॉलेज चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी पर ही उठाए उम्मीदवार ने सवाल, नामांकन लेने में भी हुआ विवाद
डेली कॉलेज चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन फार्म, ये हैं नाम
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari