डेली कॉलेज चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी पर ही उठाए उम्मीदवार ने सवाल, नामांकन लेने में भी हुआ विवाद

Sanjay Gupta | May 01, 2026, 13:10 IST
Share
indore daly college election controversy
indore daly college election controversy

इंदौर के डेली कॉलेज चुनाव में विवाद गहराता जा रहा है। एक उम्मीदवार ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर सवाल उठाए हैं। नामांकन प्रक्रिया, गेट बंद होने और डाक मतपत्रों की निष्पक्षता को लेकर भी आरोप लगे हैं। मामला अब और गरमा गया है।

डेली कॉलेज चुनाव विवादों के बीच नए संविधान से चुनाव कराने का फैसला हुआ है। इसमें ओडीए (ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन) कैटेगरी में चुनाव नहीं होंगे। केवल फाउंडर मेंबर और न्यू डोनर कैटेगरी में चुनाव होना है।

इसमें फाउंडर मेंबर कैटेगरी में चार नामांकन आए हैं। साथ ही, न्यू डोनर कैटेगरी में 7 आवेदन जमा हुए हैं। वहीं इस मामले में अब विरोधी गुट के उम्मीदवारों को चुनाव निष्पक्ष होने पर संदेह है। इस पर एक उम्मीदवार ने तीखा मैसेज भी चुनाव अधिकारी, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता को किया है।

चुनाव अधिकारी जी, आप पद से अलग होने का विचार कीजिए

न्यू डोनर कैटेगरी में नामांकन भरने वाले जयेश पटेल ने चुनाव अधिकारी को तीखा मैसेज किया है। इसमें कहा गया है कि हमारे द्वारा नियमित रूप से चुनाव को लेकर गंभीर अनियमितताएं ध्यान में लाई जा रही हैं। इसके बावजूद, इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

जयेश पटेल ने आगे कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप इसमें सहायता और प्रोत्साहन दे रहे हैं। आपके सामने रखे गए मुद्दों का जवाब सोसायटी के सचिव द्वारा दिया जा रहा है। यदि किसी कारण से आपको चुनाव अधिकारी के रूप में अपने दायित्व को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आपको तुरंत खुद ही इस पद से अलग होने का विचार करना चाहिए।

554fb87b-49f
554fb87b-49f

नामांकन को लेकर आया ऑडियो और वीडियो

वहीं चुनाव पर सवाल उठा रहे पूर्व छात्रों ने एक ऑडियो और वीडियो भी जारी किया है। यह नामांकन फॉर्म जमा करने के अंतिम दिन 29 अप्रैल की शाम 4.35 का है। वीडियो में डेली कॉलेज के ज्ञान द्वार का गेट बंद है। बाहर कार में संदीप पारिख हैं।

इसमें पारिख कह रहे हैं कि नामांकन फॉर्म भरने जाना है, लेकिन यह गेट समय से पहले ही बंद कर दिया गया है। इसके बाद एक ऑडियो भी आया, जिसमें संदीप पारिख और चुनाव स्टाफ ओम के बीच चर्चा है। इसमें पारिख ने आपत्ति ली कि नामांकन भरने आया था लेकिन गेट बंद कर दिए गए।

इस पर ओम ने कहा कि आप तो आ जाइए जब सुविधा हो, भले 6 बजे हो या साढ़े छह, हम नामांकन ले लेंगे। जबकि नामांकन का समय पांच बजे तक ही था। बाद में उनका नामांकन लिया गया।

9f2ba66d-489
9f2ba66d-489

डाक मतपत्रों की सता रही चिंता

वहीं चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने डाक मतपत्रों की सुरक्षा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। इसके लिए भी चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि सभी मतपत्रों पर सही संख्या क्रम होना चाहिए।

इन सभी को उम्मीदवारों की उपस्थिति में ही डाकघर में जमा कराना चाहिए। इसकी सुरक्षा और निष्पक्षता पूरी तरह से साफ होनी चाहिए। यह मतपत्र 4 से 19 मई तक जाएंगे और फिर 20 मई को वापस आएंगे।

वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्ट 21 मई को होना है। उधर हाईकोर्ट में लगी याचिका पर 15 मई को सुनवाई होगी। वहीं चुनावी प्रक्रिया की गाइडलाइन भी सदस्यों द्वारा चुनाव अधिकारी से मांगी गई है। इस पर सचिव ने जवाब दिया है कि यह वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

8f86cc98-71b
8f86cc98-71b
ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज | मध्यप्रदेश डेली कॉलेज चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन फार्म, ये हैं नाम

MP News | डेली कॉलेज चुनाव विवाद में 6 ओडीए सदस्य पहुंचे हाईकोर्ट, अभी स्टे नहीं, सुनवाई 13 मई

डेली कॉलेज चुनाव अधिकारी का आदेश- 24 अप्रैल को हो चुका संविधान संशोधन, विरोधी जा रहे हाईकोर्ट

इंदौर डेली कॉलेज में नए संविधान से चुनाव होंगे, सरकार ने दी नए संशोधन को मंजूरी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर डेली कॉलेज
  • डेली कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती