सालों की मेहनत के बाद पकड़ा गया था रहमान डकैत, भोपाल कोर्ट से मिली जमानत

Neel Tiwari | Jan 24, 2026, 19:01 IST
Share
rahman dakait court bail
rahman dakait court bail

भोपाल में कुख्यात डकैत रहमान डकैत को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। शिकायतकर्ता के पलटने के बाद अदालत ने राहत दी है। हालांकि रहमान के खिलाफ कई मामले दर्ज है।

News in Short

  • भोपाल जिला अदालत ने राजू ईरानी उर्फ रहमान डकैत को नियमित जमानत दी।
  • शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपी की पहचान को बताया गलत।
  • पारिवारिक विवाद और भीड़ की गलत जानकारी का दिया गया हवाला।
  • आरोपी पर देश के कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले।
  • जमानत के बावजूद आगे अन्य मामलों में अब भी लटकी है कार्रवाई की तलवार।

News in Detail

कुख्यात आरोपी आबिद अली उर्फ राजू ईरानी उर्फ रहमान डकैत को भोपाल की जिला अदालत से जमानत मिल गई है। यह फैसला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि अदालत में शिकायतकर्ता के पलटने के बाद आरोपी को राहत मिली। हालांकि, देश के कई राज्यों में दर्ज गंभीर मामलों के चलते रहमान डकैत की कानूनी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।

ये भी पढ़ें...20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा भोपाल का रहमान डकैत

जिला अदालत का आदेश बना चर्चा का विषय

भोपाल की जिला अदालत ने कुख्यात आरोपी आबिद अली उर्फ राजू ईरानी उर्फ रहमान डकैत (rehman dakait ) को जमानत दी है। अदालत ने यह आदेश ऐसे समय में दिया, जब आरोपी वर्षों की पुलिस मेहनत के बाद हाल ही में पकड़ा गया था। शिकायतकर्ता के अदालत में पलट जाने के बाद आए इस फैसले ने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है।



ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के इंदौर शासकीय लॉ कॉलेज में कट्टरता फैलाने के आरोपी रहे पूर्व प्रिंसीपल इनार्मुर रहमान जांच में बरी

क्या था भोपाल का पूरा मामला

थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 963/2025 दर्ज किया गया। राजू ईरानी पर मारपीट, गाली-गलौज, आगजनी और धमकी के आरोप हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ये भी पढ़ें...बांग्लादेश के इस्लामिक नेता जसीमुद्दीन रहमानी ने उगला भारत के खिलाफ जहर, ममता को दी आजादी वाली सलाह

शिकायतकर्ता के बयान ने बदली पूरी तस्वीर

सुनवाई के दौरान मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब स्वयं फरियादिया अदालत में पेश हुई। शपथपत्र देकर आरोपी की जमानत पर अनापत्ति जताई। फरियादिया ने कहा कि आरोपी उसका करीबी रिश्तेदार है। घटना के समय भीड़ के बीच किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत नाम बताए जाने के कारण उसकी पहचान गलत हो गई थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी वास्तव में घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं था।

अदालत ने इन आधारों पर दी जमानत

अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी 11 जनवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में है। अब जांच के लिए उसकी आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह भी माना गया कि प्रकरण के विचारण में लंबा समय लग सकता है। आरोपी का यह पहला जमानत आवेदन है। इन्हीं आधारों पर 15 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि की जमानत पर रिहाई के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें...सनकी आशिक की करतूत, इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर तुड़वाए युवती के 4 रिश्ते

अन्य राज्यों के मामलों से बढ़ी चिंता

भोपाल में राजू ईरानी को राहत मिली है। हालांकि, उस पर देश के कई राज्यों में लूट, धोखाधड़ी और अन्य अपराध दर्ज हैं। जमानत के बावजूद उसकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अन्य राज्यों की एजेंसियां भी उस पर नजर बनाए हुए हैं।

फैसले पर हो रहा अचरज

जिला अदालत में शिकायतकर्ता के पलटने के बाद फैसले ने कई सवाल खड़े किए हैं। आरोपी को पकड़ने में वर्षों लगे, फिर भी उसे जल्द जमानत मिलना पुलिस की कमजोर जांच को उजागर करता है। इस पर पुलिस महकमे और जनता में चर्चा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कानून आगे क्या रुख अपनाएगा।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • भोपाल जिला अदालत
  • rehman dakait
  • राजू ईरानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई