दमोह फर्जी डॉक्टर मामलाः सभी आरोपियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Neel Tiwari | May 30, 2025, 18:22 IST
Share
damoh-fake-doctor-case-no-relief-jabalpur-highcourt
Photograph: (the sootr)

दमोह के मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से 7 मरीजों की मौत हुई। अस्पताल संचालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। हाईकोर्ट ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया।

JABALPUR. दमोह के मिशन अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की मौत हुई। फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम पर आरोप लगे थे। अस्पताल संचालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत देने से मना कर दिया। जमानत के लिए याचिका पर सुनवाई जस्टिस विशाल धगत की सिंगल बेंच ने की।

फर्जी दस्तावेजों से हुआ था कैथलैब का रजिस्ट्रेशन

इस मामले में जिस कैथलैब में मरीजों का एंजियोप्लास्टी का ऑपरेशन हुआ था, उसका रजिस्ट्रेशन फर्जी दस्तावेजों पर किया गया था। डॉ. अखिलेश दुबे को फुल टाइम डॉक्टर बताते हुए कैथ लैब का रजिस्ट्रेशन किया गया था।

इसके साथ ही आयुष्मान योजना के लिए भी अस्पताल संचालकों के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसमें फर्जी दस्तावेज ही दिखाए गए थे। आसिमा न्यूटन, संजीव लैंबर्ट, फ्रैंक हैरिसन,जीवन मेसी पर इस मामले में दमोह कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी।

इस मामले में सरकारी वकील ने आरोपियों की ओर से ही दायर किए गए हलफनामा के आधार पर यह सिद्ध कर दिया कि आरोपियों ने जानकर झूठे दस्तावेजों से कैथलैब का रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं आयुष्मान योजना का लाभ लेते हुए फर्जीवाड़ा भी किया।

डॉक्टर अखिलेश दुबे की जगह नरेंद्र यादव ने किए ऑपरेशन

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि नरेंद्र जॉन केम के नाम पर काम कर रहे फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव ने इन सभी ऑपरेशनों को अंजाम दिया जिसमें मरीज की मृत्यु हुई थी, जबकि कैथलैब से लेकर आयुष्मान योजना तक डॉक्टर अखिलेश दुबे का नाम अस्पताल संचालकों के द्वारा दिखाया गया था। वही डॉक्टर अखिलेश दुबे ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने ऐसे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और अस्पताल संचालकों ने फर्जी दस्तावेज जमा किया है।

हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत तो याचिका ली वापस

इस मामले में हाईकोर्ट ने इस गंभीर अपराध पर सख्ती दिखाते हुए याचिकाकर्ताओं के किसी भी तथ्य को नहीं माना। आरोपियों की ओर से वकील ने यह भी तथ्य दिया कि आसिमा न्यूटन एक 50 वर्षीय महिला है और इस समिति की केवल सदस्य हैं।

सरकारी वकील ने कोर्ट में यह सिद्ध किया कि यह कोई समिति नहीं है, बल्कि आरोपी अस्पताल का संचालन कर रहे हैं और आरोपी महिला अस्पताल में एडमिनिस्ट्रेटर है। सरकारी पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल संचालकों के द्वारा जानबूझकर फर्जी डॉक्टर की जानकारी सीएमएचओ से भी छुपाई गई और फर्जीवाड़ा किया गया।

इसके बाद कोर्ट ने इन आरोपियों को जमानत देने से जब इनकार कर दिया तो आरोपियों की अधिवक्ता ने अपनी याचिका को वापस लेने की प्रार्थना की और याचिका विड्रा कर ली गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | जबलपुर

Tags:
  • MP News
  • दमोह
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • हाईकोर्ट
  • जमानत
  • नरेंद्र जॉन केम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग