दमोह कांड: डॉ. जॉन केम आए सामने, बताई नकली नरेंद्र जॉन केम के फर्जीवाड़े की पूरी कहानी
Sandeep Kumar | Apr 09, 2025, 18:01 IST
fake-doctor-narendra
दमोह के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को यूपी के प्रयागराज से पकड़ा गया था। सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. जॉन केम ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कई खुलासे किए है।
मध्य प्रदेश के दमोह में 7 मौत का जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉ. एन जॉन केम के फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। दरअसल इस फर्जी डॉक्टर को हाल ही में यूपी के प्रयागराज से पकड़ा गया था। इसको लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने खुद की पहचान छिपाकर "डॉ. नरेंद्र जॉन केम" बताकर हार्ट के कई मरीजों का इलाज किया था। इसके इलाज करने के बाद 7 मरीजों की मौत भी हो गई थी। इसकी पहचान और चोरी का मामला पांच साल पहले ट्विटर के माध्यम से सामने आया था, जब आरोपी ने खुद को ब्रिटिश कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जॉन केम के नाम से पेश किया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मेडिकल बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।
![25d169fd-a6e]()
सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. जॉन केम ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहचान चोरी का मामला उन्हें पांच साल पहले पता चला था। उन्होंने कहा कि यह मामला शुरू में काफी परेशान करने वाला था। उन्होंने इस फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट के फर्जीवाड़े को उजागर करने की पूरी कोशिश की थी। 2023 में उन्होंने एक ईमेल के जरिए इस मामले की जानकारी दी थी, जिसमें ट्विटर अकाउंट @njohncamm को पहचान चुराने का दोषी ठहराया गया था। डॉ. केम ने साफ किया कि वह इस आरोपी को नहीं जानते हैं और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए... पोते का संदेह बना बवाल: डॉ. नरेंद्र जॉन केम की फर्जी डिग्रियों का ऐसे हुआ पर्दाफाश
करीब पांच साल पहले एक ट्विटर अकाउंट के जरिए नकली डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने असली डॉक्टर ए जॉन केम की पहचान चुराई थी। इस अकाउंट के जरिए आरोपी ने खुद को डॉ. जॉन केम बताकर कई विवादित बयान दिए थे। उसने दावा किया था कि वह सेंट जॉर्ज विश्वविद्यालय, लंदन में ट्रेनिंग ले रहा है, और उसके बाद भारतीय राजनीति में कई बार अपनी राय दी। एक ट्वीट में उसने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की बात भी कही थी। इस ट्वीट को बाद में यूपी मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने रिट्वीट किया था, जिससे यह वायरल हो गया। भारत के हृदय रोग विशेषज्ञों ने इस मामले को उजागर किया और इसे पहचान की चोरी साबित किया।
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर पर FIR दर्ज, मानव अधिकार आयोग मृतकों के परिजनों से लेगा बयान
नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का यह पहला अपराध नहीं है। 2019 में उसे हैदराबाद में एक ब्रिटिश डॉक्टर को कथित तौर पर अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, 2014 में भारत के चिकित्सा नियामकों ने उसे पेशेवर कदाचार के लिए पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। रिकॉर्ड के अनुसार, उसे 2013 में उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी और ठगी के मामले में भी आरोपी ठहराया गया था, हालांकि एक अदालत ने उस पर से आरोप हटा दिए थे।
ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस अधिवेशन : एमपी के जिन नामों पर था विवाद वही लोग पहुंचे, 2 दिन चलेगा मंथन
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ बोर्ड बिल पर विरोध पर बोले सीएम डॉ. यादव- कांग्रेस और ममता बनर्जी मांगे माफी
एन
25d169fd-a6e
असली डॉ. जॉन केम का बयान
ये खबर भी पढ़िए... पोते का संदेह बना बवाल: डॉ. नरेंद्र जॉन केम की फर्जी डिग्रियों का ऐसे हुआ पर्दाफाश
5 साल पहले शुरू हुआ था पहचान चुराने का खेल
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर पर FIR दर्ज, मानव अधिकार आयोग मृतकों के परिजनों से लेगा बयान
नरेंद्र यादव का आपराधिक रिकॉर्ड
ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस अधिवेशन : एमपी के जिन नामों पर था विवाद वही लोग पहुंचे, 2 दिन चलेगा मंथन
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ बोर्ड बिल पर विरोध पर बोले सीएम डॉ. यादव- कांग्रेस और ममता बनर्जी मांगे माफी
एन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari