खाकी पर दाग, कार से पुलिस वाला कर रहा था शराब तस्करी, SP ने दी ये सजा
Ravi Singh | Oct 24, 2024, 22:29 IST
damoh police
मध्य प्रदेश के दमोह में खाकी ने खाकी को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को 20 पेटी अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
आपने कई बार सुना होगा कि पुलिस ने शराब ले जाते लोगों को पकड़ा है, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह में इसका उल्टा हुआ है। यहां खाकी ने खाकी को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को 20 पेटी अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34- 2 के तहत मामला भी दर्ज किया गया।
दमोह जिले में शराब माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का परिवहन किया जाता है। अब इसमें पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अजय यादव कुम्हारी क्षेत्र में ढाबा चलाता है। उसकी पत्नी यहां से सरपंच है और वह लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।
एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
अब नशे की फैक्ट्री से हुई MD की सप्लाई कनेक्शन खंगाल रही NCB, पुलिस भी कर रही कोशिश
इस मामले में दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। इस घटना के बाद भगवती मानव कल्याण संस्थान के कार्यकर्ता भी कांस्टेबल के ढाबे पर पहुंचे और कहा कि वहां एक टीन शेड के अंदर अवैध शराब रखी हुई है।
MP में शराब पार्टी में कहासुनी, दोस्तों ने ही काट दिया दोस्त का सिर
इंदौर हैलोवीन पार्टी में द सूत्र के अक्षय बम के खुलासे से बवाल
दरअसल नशामुक्ति अभियान के लिए काम करने वाले भगवती मानव कल्याण संस्थान के सदस्यों को खबर मिली। आरक्षक अजय यादव अपने साथी के साथ कार में कुम्हारी से बिलगुवा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। इसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संस्थान के सदस्यों ने पटेरा टीआई को दी। पुलिस और संगठन के सदस्यों ने कार को घेर लिया। आरक्षक और उसके साथी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक उसके साथी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
ढाबा चलाता है कांस्टेबल
एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
अब नशे की फैक्ट्री से हुई MD की सप्लाई कनेक्शन खंगाल रही NCB, पुलिस भी कर रही कोशिश
कांस्टेबल को हुआ सस्पेंड
MP में शराब पार्टी में कहासुनी, दोस्तों ने ही काट दिया दोस्त का सिर
इंदौर हैलोवीन पार्टी में द सूत्र के अक्षय बम के खुलासे से बवाल
भगवती मानव कल्याण संस्थान के सदस्यों ने दी सूचना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman