दतिया BJP में चौंकाने वाले नाम पर दांव? जिलाध्यक्ष की कुर्सी से 2028 का गेम सेट करने की तैयारी
Ramanand Tiwari | Aug 09, 2026, 20:00 IST
दतिया बीजेपी में चौंकाने वाले नाम पर दांव
दतिया भाजपा में नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। अब पार्टी संगठन की नई कमान किसे सौंपेगी, इस पर नजर है।
समझें क्या है पूरा मामला
- दतिया BJP में नए जिलाध्यक्ष की तलाश जारी है।
- आशुतोष तिवारी और घनश्याम पिरोनिया चर्चा में हैं।
- पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है।
- फैसला 2028 विधानसभा चुनाव समीकरणों से जुड़ा है।
- जातीय और गुटीय संतुलन अहम भूमिका निभाएगा।
नया जिलाध्यक्ष कौन
उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। अब नए जिलाध्यक्ष की तलाश चल रही है। इसी बीच संगठन के भीतर ऐसी चर्चा तेज है कि पार्टी का फैसला चौंकाने वाला और पूरी तरह अलग समीकरण वाला हो सकता है।
यानी दतिया भाजपा में अगला जिलाध्यक्ष सिर्फ संगठन चलाने के लिए नहीं चुना जाएगा। उसके जरिए गुटीय संतुलन, सामाजिक समीकरण और 2028 की विधानसभा राजनीति को साधने की कोशिश भी हो सकती है।
असली ट्विस्ट: चर्चित नाम नहीं, सरप्राइज पैकेज ?
अगर पार्टी को लगे कि इन दोनों में से किसी एक को जिलाध्यक्ष बनाने से 2028 की टिकट की राजनीति प्रभावित होगी, तो किसी नए या कम चर्चित चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है। यही संभावना इस पूरी कवायद को दिलचस्प बना रही है।
आशुतोष तिवारी पर फैसला हुआ तो 2028 भी साथ आएगा
क्योंकि जिलाध्यक्ष रहते हुए किसी नेता की संगठनात्मक भूमिका और चुनावी दावेदारी, दोनों एक साथ चर्चा में रहती हैं। यही वजह है कि तिवारी के नाम पर फैसला आसान नहीं माना जा रहा।
पिरोनिया के नाम के साथ भांडेर का समीकरण
ऐसे में पार्टी के सामने फिर वही सवाल होगा संगठन की कमान या विधानसभा की सीधी दावेदारी? यही कारण है कि पार्टी किसी ऐसे चेहरे पर भी विचार कर सकती है, जिसकी 2028 में सीधी टिकट दावेदारी का दबाव कम हो।
‘सरप्राइज नाम’ की चर्चा
यहीं से ‘सरप्राइज कैंडिडेट’ की चर्चा को हवा मिलती है। यानी समीकरण यह बन सकता है तिवारी तैयार हुए तो एक फैसला, नहीं तो संगठन किसी बिल्कुल अलग चेहरे को आगे कर सकता है। हालांकि इस संबंध में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
नरोत्तम फैक्टर भी रहेगा चर्चा के केंद्र में
राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि नए संगठन में पुराने प्रभावों का कितना असर रहेगा और कितनी जगह नए चेहरों को मिलेगी। फिलहाल इसे भाजपा की आधिकारिक रणनीति नहीं, बल्कि संगठन के भीतर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के रूप में ही देखना उचित होगा।
जातीय समीकरण तय करेगा जिलाध्यक्ष की कुर्सी?
वहीं घनश्याम पिरोनिया के नाम के साथ दलित प्रतिनिधित्व का संदेश जोड़ा जा रहा है। इसलिए पार्टी के सामने चुनौती सिर्फ जीतने वाले संगठनकर्ता की तलाश नहीं, बल्कि ऐसा सामाजिक संतुलन बनाने की भी है जो 2028 में काम आए।
नजरअंदाज करना मुश्किल
सेवढ़ा-भांडेर तक जाएगा नए जिलाध्यक्ष का असर
भाजपा के सामने चार बड़े सवाल
- क्या आशुतोष तिवारी जिलाध्यक्ष बनेंगे?
- अगर नहीं, तो कौन होगा सरप्राइज चेहरा?
- जातीय और गुटीय संतुलन किसके पक्ष में जाएगा?
- इस फैसले का 2028 की टिकट पर क्या असर पड़ेगा?
दतिया में संगठन रीसेट या 2028 की पहली चाल?
सबसे बड़ा ट्विस्ट यही हो सकता है कि जिन दो-तीन नामों की चर्चा अभी चल रही है, अंतिम फैसला उनमें से किसी एक पर न जाकर किसी ऐसे चेहरे पर हो, जिसका नाम फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं में सबसे आगे नहीं है।
अगर ऐसा हुआ तो दतिया भाजपा में यह सिर्फ जिलाध्यक्ष बदलने का फैसला नहीं होगा। यह संकेत होगा कि पार्टी 2028 से पहले संगठन का पावर बैलेंस नए सिरे से तय करने की दिशा में बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP में बड़ा बदलाव, क्यों बदली गई पूरी संगठन टीम?
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस का बड़ा रीसेट, प्रदेश से ब्लॉक तक संगठन भंग
दतिया विधानसभा चुनाव में GEN-N फैक्टर ने बदल दिया पूरा चुनावी खेल, जानें क्या है GEN-N
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman