दतिया उपचुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में घमासान, BJP की चुप्पी, क्या है रणनीति?
Ramanand Tiwari | Aug 02, 2026, 22:27 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस में भितरघात के आरोप तेज हैं। भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। अब सबकी नजर मतगणना और अंतिम फैसले पर है।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में अंदरूनी विवाद बढ़ा।
- कांग्रेस प्रत्याशी ने राजेंद्र भारती पर भितरघात के आरोप लगाए।
- भाजपा ने पूरे विवाद पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से दूरी बनाई।
- मतगणना 21 टेबल और 15 राउंड में पूरी होगी।
- दतिया में 1.57 लाख मतदाताओं ने मतदान किया।
कांग्रेस में घमासान में भितरघात के आरोप खुलकर सामने आ चुके हैं, जबकि भाजपा पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मतगणना से पहले की यह बयानबाजी कहां तक पहुंचेगी।
नतीजे से पहले कांग्रेस में बढ़ा सियासी तापमान
बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंचाई गई है। राजेंद्र भारती भी लगातार सार्वजनिक बयान दे रहे हैं। इससे मतगणना से पहले ही कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।
बीजेपी की चुप्पी क्या रणनीतिक दांव?
राजनीतिक जानकार इसे चुनाव परिणाम से पहले की रणनीतिक चुप्पी मान रहे हैं। पार्टी फिलहाल बयानों के बजाय मतगणना के नतीजों का इंतजार करती दिखाई दे रही है।
सोमवार को कैसे होगी मतगणना?
- सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी।
- सुबह 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती होगी।
- मतगणना के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं।
- प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
- पूरी मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी।
- मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दतिया में होगी।
कितना हुआ मतदान?
- कुल 1,57,414 मतदाताओं ने मतदान किया।
- मतदान प्रतिशत 71.42 रहा।
- चुनाव मैदान में 21 प्रत्याशी हैं।
- NOTA 22वें विकल्प के रूप में मौजूद रहेगा।
अब सबसे बड़ा सवाल
ये खबरें भी पढ़ें...
दतिया की गद्दी का असली हकदार कौन? भाजपा और कांग्रेस की कल तय होगी किस्मत
बहुरूपिया बनाम धृतराष्ट्र का कष्ट: दतिया में चुनाव खत्म, राजघराने की जंग हुई तेज
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह-राजेंद्र भारती आमने-सामने, भीतरघात के लगाए आरोप
दतिया उपचुनाव: अपने ही बने चुनौती? दोनों दलों में क्रॉस वोटिंग का डर, संगठन अलर्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman