दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सीट खाली, विधानसभा सदस्यता रद्द

Sourabh Bhatnagar | Apr 03, 2026, 09:37 IST
Share
congress mla rajendra bharti
congress mla rajendra bharti

दतिया विधानसभा सीट खाली हो गई है और यहां उपचुनाव होंगे। ये फैसला दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद लिया गया है।

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) की विधानसभा सदस्यता अब रद्द हो गई है। यह आदेश मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि दतिया विधानसभा की सीट अब खाली हो गई है। माना जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र में अब उपचुनाव होंगे।

आदेश में बताया गया है कि राजेंद्र भारती के खिलाफ विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह (पीसी एक्ट) ने 2 अप्रैल 2026 को फैसला सुनाया। कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

0d8044d6-a19
0d8044d6-a19


देर रात विधानसभा पहुंचे थे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा

गुरुवार रात विधानसभा में अचानक प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के पहुंचने से राजनीतिक हलचल मच गई थी। जैसे ही ये खबर मिली, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेसी नेता विधानसभा पहुंच गए। उन्होंने प्रमुख सचिव से मुलाकात की और रात में अचानक दफ्तर आने का कारण पूछा।

'भारती की सदस्यता खत्म करने की तैयारी हो रही थी'

जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने कहा था कि उनके आने के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा वहां से चले गए। उनका कहना था कि रात के 10:30 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेंद्र भारती के मामले में आदेश जारी करने की तैयारी हो रही थी, जबकि कोर्ट ने उन्हें अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश विधानसभा पूरी रात तक चलती नहीं है, तो फिर रात में दफ्तर खोलने का और क्या कारण हो सकता है।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार दोपहर दिल्ली की अदालत ने भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में सजा सुनाई थी। भारती (rajendra bharti datia) को आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था। उन्हें 3 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया गया।

भारती के साथ सह-आरोपी बैंक बाबू रघुवीर प्रसाद प्रजापति को भी यही सजा सुनाई गई। कोर्ट ने दोनों को जमानत दी और हाई कोर्ट में अपील के लिए 60 दिन का समय दिया। इस अवधि तक सजा निलंबित रहेगी। यानी दोनों को अभी जेल नहीं जाना होगा।

क्या है पूरा फर्जीवाड़ा

यह मामला दतिया जिला सहकारी व ग्रामीण विकास बैंक में एफडी हेराफेरी से जुड़ा है और करीब 27 साल पुराना है। मामला धोखाधड़ी का है। इसलिए यह एक क्रिमिनल (Criminal) यानी आपराधिक केस माना गया है।

क्या कहता है कानून

इस पूरे मामले की जड़ में है जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) है। इस धारा के मुताबिक, यदि किसी सांसद या विधायक को दो साल या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी सदस्यता खत्म मानी जाती है। पहले इसमें कुछ राहत मिलती थी, लेकिन 2013 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने इसे बदल दिया था।

दरअसल, लिली थॉमस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया था कि सजा सुनाए जाने के साथ ही सदस्यता खत्म मानी जाएगी। इसके लिए किसी अतिरिक्त नोटिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। यही फैसला अब भारती के मामले में कानूनी आधार बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

राजेंद्र भारती ही नहीं... MP के ये MLA भी कानूनी जाल में उलझे, किसी की कुर्सी डांवाडोल तो किसी पर तलवार लटकी

अब ‘हर मिनट’ की लड़ाई में फंसे राजेंद्र भारती, दिल्ली से भोपाल तक दौड़ तय करेगी विधायकी का भविष्य

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, विधायकी खतरे में

‘करप्शन, कर्ज और बेरोजगारी से घिरा एमपी’: जीतू पटवारी का हमला, बोले-सीएम का नैरेटिव पूरी तरह बिगड़ा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • दतिया
  • राजेंद्र भारती
  • Congress MLA Rajendra Bharti
  • कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती
  • rajendra bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा