तीन जिलों की पुलिस पर पारदियों ने चलाई थी गोली, देवा पारदी की मौत में पुलिस का नया खुलासा

Shreya Nakade | Jul 18, 2024, 12:50 IST
Share
देवा पारदी मौत में पुलिस की नई थ्योरी
देवा पारदी मौत में पुलिस की नई थ्योरी

मध्‍य प्रदेश के गुना में पुलिस कस्टडी में देवा पारदी की मौत का मामला गहराता जा रहा है। पुलिस की FIR में लिखा है कि 13 जुलाई को पारदियों ने तीन जिलों की पुलिस पर गोलियां बरसाई थीं...

पुलिस कस्टडी में देवा पारदी की हत्या के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि देवा ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। पादरियों ने तीन जिलों की पुलिस टीम पर हमला किया था। जवाब में पुलिस की तरफ से कोई गोली नहीं चलाई गई। यह मुठभेड़ देवा पादरी की पुलिस कस्टडी में मौत के एक दिन पहले हुई थी। घटना की FIR दर्ज की गई है।

तीन जिलों की पुलिस का एक्शन

गुना, भोपाल और राजगढ़ जिलों की पुलिस टीम 13 जुलाई को झागर चौकी पहुंची थी। पुलिस की टीमें अपने- अपने इलाकों में चोरी के आरोपियों को पकड़ने आई थी। इन टीमों को पारदी इलाके में जाकर बाइक चोरों को पकड़ना था। इसके लिए इलाके को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों को रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

जिस घर से निकलनी थी बारात, अब निकलेगी अर्थी, शादी के ही दिन पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत

पुलिस को जान से मारने की कोशिश

पुलिस टीम ने कनारी गांव में बापुड़ा पारदी के घर के पीछे खेत में दबिश दी। यहां देवा पारदी, चाचा गंगु पारदी समेत पारदी समाज के कई पुरुष बैठे थे। पुलिस को आता देख यह सभी चौकन्ना हो गए।

पारदी समाज के लोग आपस में पुलिस पर हमला करने के लिए सहमत हुए। पुलिस बल पर जान से मारने के इरादे से हमले किए गए। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी हुई। FIR के अनुसार एक गोली एसआई राजेंद्र सिंह चौहान के कान के पास से निकली।

ये खबर भी पढ़िए...

IPS अनु बेनीवाल को क्यों देना पड़ रही है सफाई, अचानक चर्चा में क्यों आईं

जान बचाने जमीन पर लेटी पुलिस टीम

पारदियों के हमले से बचने पुलिसकर्मी जमीन पर लेट गए। इसी दौरान समाज की महिलाएं भी मुठभेड़ में शामिल हो गई। FIR के अनुसार इन महिलाओं ने पुलिस बल पर पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी बात लिखी गई है। पुलिस की गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने नहीं चलाई गोली

पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार जिन आरोपियों को पकड़ने पुलिस की टीम पहुंची थी, वे मुठभेड़ के बाद औरतों की आड़ लेकर भाग गए।

इसके बाद पुलिस ने मामले की FIR दर्ज की। खास बात यह है कि इस पूरी मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से कोई गोली न चलाने का जिक्र है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर इलाके में सेंध मारी थी। इसके बावजूद मौका आने पर गोली चलाने के बजाय पुलिस बल जान बचाने जमीन पर लेट गया। इससे कई सवाल खड़े होते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटे CM यादव, सुविधायुक्त बनेंगे श्रद्धालुओं के लिए क्षिप्रा घाट

क्या है पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश के गुना में शादी के दिन ही पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई थी। बीलाखेड़ी में रहने वाले युवक देवा पारदी की बारात जिस ट्रैक्टर में निकलने वाली थी, उसी ट्रैक्टर में पुलिस उसे उठा कर ले गई। मृतक देवा पारदी के साथ उसके चाचा गंगाराम पारदी को भी पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। इन दोनों को पुलिस ने उमरी में डकैती करने के आरोपों में गिरफ्तार किया था। दोनों से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ हुई। इस बीच दुल्हे देवा पारदी की अचानक मौत हो गई। उसे गुना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।

देवा पारदी की शादी से पहले सेल्फी-

deva-pardi-1
deva-pardi-1


महिलाओं का कपड़े उतार प्रदर्शन

मृतक देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद समाज की महिलाएं आक्रोषित हैं। जिस दिन युवक की मौत हुई उस दिन उसकी चाची और होने वाली पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद समाज की अन्य महिलाएं भी प्रदर्शन करने उतर पड़ी।

महिलाओं ने कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद कार्यालय से बाहर आकर कुछ महिलाएं कपड़े उतार प्रदर्शन करने लगीं। ऐसे में कलेक्टर ने फिर कुछ महिलाओं से मिलकर बात की।

हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं में छीना झपटी भी हुई। कुछ महिलाओं की चूड़ियां टूटी। एक महिला के सिर पर चोट आई, जबकि टीआई दिलीप राजोरिया को भी खरोंच आई।

पारदी समाज की महिलाओं का प्रदर्शन-

महिलाओं का प्रदर्शन
महिलाओं का प्रदर्शन


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • गुना
  • मुठभेड़
  • पुलिस कस्टडी
  • पुलिस पर हमला
  • देवा पारदी
  • पारदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच