इंदौर के डेली कॉलेज में देवास नाइट की एकतरफ जीत, छात्रों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब

Vishwanath Singh | Apr 20, 2025, 11:21 IST
Share
The Sootr
The Sootr

डेली कॉलेज के विद्यार्थियों को घुड़सवारी और पोलो जैसे खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए घुड़सवारी और प्रदर्शनी पोलो मैच खेला गया। इसी दौरान डेली कॉलेज में घुड़सवारी सीख रहे विद्यार्थियों ने कई तरह के करतब दिखाए।

इंदौर के डेली कॉलेज में देवास कप का आयोजन किया गया, जिसमें देवास नाइट और देवास कैवेलियर टीमों ने प्रदर्शनी पोलो मैच का शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में देवास नाइट ने एक–एक कर 6 गोल दागे और मैच को एक तरफा कर अपने पक्ष में कर लिया। इस दौरान डेली कॉलेज के छात्रों ने घुड़सवारी के करतब भी दिखाए।

शो जंपिंग ने लुभाया दर्शकों को

डेली कॉलेज के विद्यार्थियों को घुड़सवारी और पोलो जैसे खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए घुड़सवारी और प्रदर्शनी पोलो मैच खेला गया। इसी दौरान डेली कॉलेज में घुड़सवारी सीख रहे विद्यार्थियों ने कई तरह के करतब दिखाए। उन्होंने घोड़ों पर अपने नियंत्रण का अनूठा प्रदर्शन किया। उनके घोड़ों ने भी शो जंपिंग में कई तरह की बाधाओं को छलांग लगाकर पार किया।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, बेटे ईशान ने पड़ोसी के घर में घुस मारा

आग के रिंग में से भी निकले

घुड़सवारी के प्रदर्शन में वे आग के रिंग में से कुशलता से निकल गए। साथ ही मैदान में अपनी चपलता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डेली कॉलेज की ओर से अधिराज तिवारी, मुदित तायल, बबली कंवर, विश्वराज सिंह राठौर और अगस्त्य जाजू ने यह प्रदर्शन किया।

यह खबर भी पढ़ें...MP की सबसे बड़ी साइबर ठगी के तार उज्जैन से जुड़े, बैंक की पूर्व मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

प्रदर्शनी पोलो मैच में दिखा रोमांचक मुकाबला

यह खबर भी पढ़ें...अरिजीत शो में बवाल, वेंडर ने काम करने से किया मना, आयोजकों ने खाने तक के रुपए नहीं दिए

सबसे ज्यादा वीरमदेव सिंह ने 4 गोल दागे

दोनों टीमाें के बीच हुए इस रोमांचक मैच में देवास नाइट की ओर से खेले वीरमदेव सिंह ने 4 गोल दागकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। वहीं, मेजर राघवराज सिंह ने 1 और यदुराज ने 1 गोल किया। वहीं, दूसरी तरफ देवास कैवेलियर की ओर से एपी सिंह ने 1 और तेजवीर सिंह ने भी 1 गोल किया। डेली कॉलेज बोर्ड के अध्यक्ष महाराज विक्रम सिंह पुआर और डेली कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मैच के अंपायर सवाई सिंह थे। वहीं, कर्नल शक्ति सिंह राठौर ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

यह खबर भी पढ़ें...Indore News | चौराहों पर विज्ञापन होर्डिंग्स को लेकर ये काम शुरू

प्रतिष्ठित दर्शकों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। इनमें देवास की राजमाता गायत्री राजे पुआर, डेली कॉलेज के बोर्ड के अध्यक्ष महाराज विक्रम सिंह पुआर, धीरज लुल्ला, संदीप पारीख, प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा, उप प्राचार्य सोमेन सिन्हाबाबू, तुषार भारद्वाज, डेली कॉलेज ओल्ड डेलियन एसोसिएशन के सदस्य, डेली कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व छात्र, डेली कॉलेज का स्टाफ, मौजूदा छात्र व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Tags:
  • इंदौर
  • डेली कॉलेज
  • देवास
  • मैच
  • महाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि