DGP कैलाश मकवाना ने SI भर्ती की जानकारी डाली और युवाओं का आयुसीमा, पद पर फूट पड़ा गुस्सा

Sanjay Gupta | Oct 07, 2025, 14:56 IST
Share
dgp-kailash makwana ips-si-recruitment-age-limit-controversy-indore
dgp-kailash makwana ips-si-recruitment-age-limit-controversy-indore

मध्य प्रदेश में आठ साल बाद सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, जिसे डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

मप्र में पूरे 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर (mp si bharti 2025) भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है। इसके लिए एमपी गृह विभाग द्वारा एक साल से सूचनाएं जारी हो रही थीं। सालों बाद आई इस भर्ती की सूचना लगातार द सूत्र ने सबसे पहले ब्रेक की। सोमवार को जब नोटिफिकेशन आया तो इसके बाद डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने भी इसकी जानकारी X पर शेयर की। उन्होंने भी लिखा कि 8 साल बाद एसआई/सूबेदार के 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। बस इसके बाद तो युवाओं का गुस्सा तीखी प्रतिक्रियाओं में निकलने लगा।

सबसे ज्यादा गुस्सा उम्र सीमा को लेकर

  • युवाओं का सबसे ज्यादा गुस्सा उम्र सीमा को लेकर है। युवाओं ने कहा कि 8 साल बाद यह भर्ती आ रही है लेकिन उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जा रही है।
  • एक युवा ने कहा कि यदि 8 साल बाद भर्ती आई है तो आयु सीमा में छूट दी जाए, लेकिन लाखों बच्चों का भविष्य आपने बर्बाद किया है महोदय।
  • एक ने कहा कि उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी से होना थी, साल के बीच में किसी भी महीने से उम्र की गणना ठीक नहीं है, इसमें सुधार किया जाए।
  • एक युवा ने लिखा कि उम्रसीमा में छूट नहीं और मनमानी फीस वसूल रहे हैं।
  • भर्ती 8 साल बाद आ रही है, मेरा सवाल है कि इसमें गलती किसकी है। हम इतने सालों से तैयारी कर रहे थे, हमारे सपने टूटने जा रहे हैं।
  • एक युवा ने कहा कि इतने साल बाद आई है, इसमें इतने प्रचार की क्या जरूरत थी।
f3bce1ca-28d
f3bce1ca-28d


खबरें ये भी...

MP SI Bharti 2025 में भूलने की आदत छुड़ा देंगी खान सर की ये इंप्रेसिव नेमोनिक्स टेक्निक्स

एमपी पुलिस भर्ती 2025 : एसआई के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू

8a849cb9-957
8a849cb9-957


37df7d32-eaf
37df7d32-eaf


8fb91fc2-b4a
8fb91fc2-b4a


फिर गुस्सा केवल 500 पद आने पर

दूसरा बड़ा गुस्सा 500 पदों को लेकर है। इसे काफी कम पद माना जा रहा है। एक युवा ने कहा कि आठ साल भर्ती आने पर शर्म आना चाहिए, यूपी सरकार पांच साल में 15 हजार निकाल चुकी है।



एक युवा ने कहा कि 8 साल बाद भर्ती वह भी 500 पद, यह लिखने में भी अजीब नहीं लग रहा आपको?

ओपन के लिए केवल 150 पद, वह भी आठ साल बाद। इसमें पुरुष सामान्य के लिए केवल 63 पद, ऊंट के मुंह में जीरा, जैसे हमने कोई पाप कर दिया तैयारी करके। सर, 8 साल बाद केवल 500 पद कुछ ज्यादा नहीं हो गया।

आठ साल बाद 150 ओपन पद देकर मप्र के युवा बुजुर्गों में खुशी की लहर समझ नहीं आता सरकार और अधिकारी वर्ग बच्चों के बारे में सोचते हैं या नहीं?

इसमें भी गलत तरीके से नहीं भरे जाएं पद

वहीं कुछ युवाओं ने पारदर्शी और ईमानदारी से भर्ती कराने की बात कही। युवा ने कहा कि ओपन के 150 पद, जीवित रहे या मर जाएं, प्लीज सर हम इसमें भी प्रयास कर लेंगे बस गलत तरीके से पद नहीं भरे जाएं, इसका प्रयास कीजिएगा। उल्लेखनीय है कि सिपाही भर्ती को लेकर घोटाला सामने आ चुका है और इसके पहले पटवारी भर्ती परीक्षा भी शक के घेरे में रही है।

925a6178-640
925a6178-640


खबरें ये भी...

एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी में क्यों जरूरी है हर 3 दिन में स्टडी मटेरियल बदलना?

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में सरकार ने तोड़ा वादा, एक पंगे के चलते हजारों युवा नहीं कर सकेंगे आवेदन



किस कैटेगरी और पोस्ट कोड में कितने पद

  • सूबेदार पोस्ट कोड 1- कुल 28 पद। इसमें ओपन के लिए 7, ओबीसी 6, एससी 5, एसटी 6 और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद। वहीं 13 प्रतिशत फार्मूले में दो पद।
  • एसआई (पोस्ट कोड 2)- कुल पद 95 है। इसमें ओपन के लिए 26, ओबीसी में 14, एससी में 15, एसटी में 19, ईडब्ल्यूएस में 9 पद है। वहीं 13 प्रतिशत में 12 पद है।
  • एसआई (पोस्ट कोड 3)- कुल पद 377 है। इसमें ओपन के लिए 102 पद, ओबीसी में 52, एससी में 60, एसटी में 75 और ईडब्ल्यूएस में 38 पद है। वहीं 13 प्रतिशत में 50 पद रखे गए हैं।
  • इस तरह ओपन के लिए कुल पद 156, ओबीसी के लिए 72 पद, एससी के लिए 80 पद, एसटी के लिए 100 पद, ईडब्ल्यूएस में 49 पद हैं। वहीं 13 प्रतिशत फार्मूले में कुल पद 64 पद रखे गए हैं।




Tags:
  • एमपी गृह विभाग
  • ओबीसी
  • सूबेदार
  • कैलाश मकवाना
  • DGP Kailash Makwana
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • एसआई
  • mp si bharti 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई