भोजशाला में पूजा शुरु, दोपहर में होगी नमाज, 8 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात

Aman Vaishnav | Published:
Share
dhar bhojsala
dhar bhojsala

धार की भोजशाला में आज, बसंत पंचमी के दिन पूजा और नमाज दोनों का एक साथ आयोजन होने जा रहा है। ऐसा करीब 10 साल बाद हो रहा है। हिंदू पक्ष ने सूर्योदय से पूजा शुरू कर दी है, जो सूर्यास्त तक चलेगी। वहीं, मुस्लिम समाज दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा करेगा।

News In Short

  • भोजशाला में आज 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर पूजा और नमाज का आयोजन हो रहा है।
  • हिंदू पक्ष ने सूर्योदय से पूजा शुरू की, जो सूर्यास्त तक चलेगी।
  • मुस्लिम समाज दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा करेगा।
  • सुरक्षा व्यवस्थाके पुख्ता इंतजाम, 8 हजार से अधिक जवान तैनात हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने पूजा और नमाज के लिए विशेष आदेश जारी किए हैं।
86479142-07e
86479142-07e


भोजशाला में पूजा और नमाज

मध्य प्रदेश के धार के विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है। वहीं, दोपहर में 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज होगी।

यहां बसंत पंचमी पर हिंदू पक्ष को पूजा करने और जुमे के दिन मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने की इजाजत मिलती है। बाकी दिन यहां आम लोगों का प्रवेश मना होता है। लेकिन जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती है, तो यहां तनाव बढ़ जाता है।

पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बार यहां सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन और एआई की मदद भी ली जा रही है।

1bcd7d8f-c66
1bcd7d8f-c66


सुप्रीम कोर्ट का आदेश

गुरुवार को हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक पूजा करने की अनुमति दी। 3 बजे से सूर्यास्त तक हिंदू पक्ष को फिर से पूजा करने की इजाजत दी गई है।



कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग जगह तय की जाए। शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने की।

धार छावनी में तब्दील...हिंदू पक्ष का दावा- भोजशाला में पूजा-हवन रोकने का  आदेश नहीं, दिन भर जारी रहेंगे अनुष्ठान - dhar bhojshala vasant panchami puja  namaz security
धार छावनी में तब्दील...हिंदू पक्ष का दावा- भोजशाला में पूजा-हवन रोकने का आदेश नहीं, दिन भर जारी रहेंगे अनुष्ठान - dhar bhojshala vasant panchami puja namaz security


10 साल बाद भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ

10 साल बाद, आज भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों एक साथ हो रहे हैं। यह दुर्लभ अवसर है, क्योंकि जब भी बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती है, यहां हमेशा तनाव और विवाद का माहौल बन जाता है। 1995 में शुरु हुए विवाद के बाद से ही प्रशासन ने एक फैसला लिया था। इस धार्मिक स्थल पर हिंदू पक्ष को मंगलवार को पूजा और मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी जाएगी।

पिछले दशक में कई बार यहां विवाद गहरा चुका था। 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आदेश पर आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया था। 2003 में पूजा की अनुमति मिलने के बाद भी कई बार विवाद हुआ। 2013 और 2016 में जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी, तो हिंसा और तनाव इतने बढ़ गए थे कि पुलिस को कर्फ्यू और हवाई फायरिंग जैसी कार्रवाई करनी पड़ी थी।

270a949d-423
270a949d-423


ये है भोजशाला विवाद

भोजशाला 11वीं-12वीं सदी का एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे राजा भोज ने ज्ञान और कला के अध्ययन के लिए बनवाया था। अब इसे पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है। हिंदू समुदाय इसे देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर और ज्ञान का केंद्र मानता है, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद मानता है।

ये खबरें भी पढ़िए... धार भोजशाला में याचिका लगाने वाले को पुलिस ने उठाया, हैबियस कार्पस लगी तो इंदौर हाईकोर्ट के बाहर छोड़ गए

Tags:
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • भोजशाला
  • बसंत पंचमी
  • धार भोजशाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर