हाईकोर्ट के भोजशाला फैसले में राज्य सरकार मस्जिद के लिए जमीन देने के लिए बाध्य नहीं

Sanjay Gupta | May 15, 2026, 17:37 IST
Share
Dhar bhojshala (3)
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. धार भोजशाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ गया है। हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार मिल गया है और साल 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया गया है।

समझें पूरा मामला...

  • धार भोजशाला को मंदिर स्वरूप में मान्यता मिली।
  • मस्जिद निर्माण राज्य सरकार की अनुमति पर निर्भर।
  • 2003 का मुस्लिम नमाज आदेश निरस्त किया गया।
  • हिंदुओं को पूजा का पूरा अधिकार सुरक्षित।
  • मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में अपील का संकेत दिया।
धार भोजशाला पर फैसला 15 मई की दोपहर ढाई बजे इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने सुना दिया। जस्टिस विजय शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने 242 पेज का विस्तृत आदेश दिया। इसमें परिसर को मां सरस्वती देवी के मंदिर के स्वरूप को मान्य किया है। इस आदेश में मस्जिद के लिए जमीन आवंटन की बात है लेकिन इसमें एक लाइन जुड़ी है जो इस पक्ष के लिए झटका है।

राज्य सरकार की इच्छा पर है जमीन देना

भोजशाला परिसर को हाईकोर्ट ने मां सरस्वती के मंदिर स्वरूप के रूप में मान्य किया है। वहीं बात आ रही थी कि मस्जिद के लिए मुस्लिम पक्ष को जमीन दी जाएगी। लेकिन इस मामले को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अधीन किया है। यानी चाहे तो राज्य सरकार इसके लिए जमीन दें या नहीं फिर नहीं दें।

आदेश में केवल यही लिखा गया है कि मुस्लिम पक्षकार को मस्जिद निर्माण के लिए जमीन आवंटन के लिए राज्य सरकार को आवेदन देना होगा। राज्य सरकार इस पर कानून के अनुसार विचार कर धार जिले में स्थाई भूमि आंटन पर विचार कर सकती है। यानी इस लाइन से साफ है कि राज्य सरकार को पहले तो इन्हें आवेदन देना होगा और फिर सरकार इस पर विचार करेगी और उन्हें उचित लगता है तो जमीन देगी नहीं तो नहीं देगी।

साथ ही 2003 का आदेश निरस्त

इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को एएसआई डायरेक्टर के जिस 7 अप्रैल 2003 आदेश से यहां पर नमाज के अधिकार मिले थे, उसे खत्म कर दिया गया है। इस पूरे आदेश को ही हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके तहत हिंदुओं के पूजा के अधिकार को प्रतिबंधित किया गया था और मुस्लिम को नमाज की मंजूरी मिली हुई थी।

Dhar bhojshala (2)
Dhar bhojshala (2)

मुस्लिम पक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट

उधर मुस्लिम पक्ष ने याचिकाएं खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह दी है। धार सङर काजी वकार सादिक ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान है। लेकिन हम फैसले की समीक्षा करेंगे और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की और रूख करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला मंदिर है : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मस्जिद के लिए कही ये खास बात

धार भोजशाला अब हिंदुओ की, जानें भोजशाला की पूरी टाइमलाइन

भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात

धार भोजशाला पर शुक्रवार को आएगा फैसला, सभी की नजरें; मंदिर, मस्जिद या फिर पाठशाला

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • धार भोजशाला
  • भोजशाला परिसर
  • मुस्लिम पक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि