हनी ट्रैप वाले विधायक कालू सिंह ठाकुर का पड़ोसियों ने फोड़ा सिर, जानें वजह

Amresh Kushwaha | Published:
Share
dhar bjp mla kalu singh thakur attack
dhar bjp mla kalu singh thakur attack

धार जिले में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। विधायक ने हाल ही में एक महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया था।

News In Short

  • 19 जनवरी को धार जिले में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला हुआ।
  • विधायक अपने खेत पर गए थे। वहीं, इस दौरान वे विवाद में फंस गए और पड़ोसी से झगड़ा हो गया।
  • आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विधायक पर पत्थर फेंका, सिर में चोट आई।
  • इसी बीच अन्य हमलावरों ने विधायक की पिटाई शुरू कर दी।
  • बाद में विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

News in Detail

DHAR. मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार, 19 जनवरी, को एक बड़ी घटना सामने आई है। धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया है।

यह हमला उनके खेत पर किया गया है। इस हमले में विधायक के सिर पर पत्थर लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हाल ही में विधायक कालू सिंह ठाकूर ने आरोप लगाया था कि एक महिला ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है। इसी कारण वे इन दिनों चर्चा में भी हैं।

28d71f32-a86
28d71f32-a86


जानें क्या है पूरा मामला...

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने खेत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नारायण सिंगार, नवदीप निंगवाल और गनमैन कैलाश पवार भी थे। वे फोरलेन के पास स्थित पैसेंजर वेटिंग रूम के पीछे खेत पर गए थे। निरीक्षण सामान्य तरीके से चल रहा था, तभी अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पड़ोसी से शुरू हुआ विवाद और गाली-गलौज

विधायक ने पुलिस को बताया कि जब वे खेत पर थे, उनके पड़ोसी वहां पहुंचे। यह थे प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजू। उन्होंने जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जल्द ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।

कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी प्रिंस ने पत्थर उठा लिया और विधायक पर फेंक दिया। पत्थर लगते ही विधायक का सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद बाकी आरोपियों ने भी विधायक की मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। विधायक के साथियों और गनमैन ने बीच-बचाव किया और उन्हें हमलावरों से सुरक्षित निकाला।



साथी लेकर पहुंचे अस्पताल

घायल विधायक को उनके साथियों ने शासकीय अस्पताल धामनोद ले जाकर इलाज कराया। डॉक्टरों ने उनके सिर के घाव का इलाज किया। फिलहाल विधायक की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस, गेंदाबाई और रंजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 109 और 3(5) के तहत जांच शुरू हो गई है।

हनी ट्रैप मामले को लेकर चर्चा में आए विधायक

बता दें कि हाल ही में विधायक कालू सिंह ठाकुर ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि एक दंपती ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश थी। वहीं, मामले को लेकर विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बुधवार, 14 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बताया कि धामनोद के कासिफ अली और उसकी पत्नी ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की थी।

आरोपियों ने उनसे एक फोर व्हीलर और 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूरी खबर को पढ़ने को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंग पर क्लिक करें...

👉 बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, मांगे 2 करोड़, पुलिस पर मदद न करने के आरोप

आरोपों पर महिला का पलटवार

भाजपा विधायक ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस कराया था। इसके बाद आरोपी महिला ने लखनऊ से दो वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उसने कहा कि उसने विधायक से कोई फिरौती नहीं मांगी थी। महिला के अनुसार विधायक ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। पुलिस के सामने दिया गया माफीनामा भी दबाव में लिखवाया गया था।

महिला ने दावा किया कि विधायक ने उसे खुद भोपाल बुलाया था। महिला का कहना है कि वह मदद मांगने गई थी। विधायक ने उसे खुद आने की बात कही थी। उसने कहा कि विधायक ने उसे और उसके बच्चों को गालियां दीं। पूरी खबर को पढ़ने को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंग पर क्लिक करें...

👉 धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ब्लैकमेल केस में नया मोड़, महिला ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप

Sootr Knowledge

विधायक कालू सिंह ठाकुर का राजनीतिक सफर

2013 में उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा को हराकर विधानसभा पहुंचे।

2018 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया, और वो चुनाव नहीं लड़ सके।

2023 में भाजपा ने फिर से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया। इस बार उन्होंने पांचीलाल मेड़ा को 700 वोटों से हराया और विधायक बन गए।

ये खबर भी पढ़िए...

3.16 करोड़ में बनाई घटिया सड़क का खुलासा: मामला दबाने में लगे अफसर, दबाई रिपोर्ट, कार्रवाई रोकी

भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज

Tags:
  • विधायक कालू सिंह ठाकुर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर