गुजरात से सीधे जुड़ेगा आदिवासी अंचल, धार में 120 की स्पीड से दौड़ाकर देखा इंजन
Jitendra Shrivastava | Aug 10, 2026, 19:11 IST
Photograph: (THESOOTR)
DHAR. धार जिले में डेकाकुंड टांडा रोड रेलखंड पर पहली बार 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लोको का ट्रायल सफल रहा। दिसंबर 2026 तक यात्री ट्रेन शुरू हो सकती है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- धार में पहली बार 120 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन।
- आदिवासी अंचल अब गुजरात से सीधे जुड़ेगा।
- दिसंबर 2026 तक शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा।
- डेकाकुंड टांडा रोड ट्रैक का ट्रायल हुआ सफल।
- धार के लोगों को मिली रेल कनेक्टिविटी की सौगात।
मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाके के लिए यह एक बड़ी खबर है। डेकाकुंड टांडा रोड रेलखंड पर पहली बार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से रेलवे इंजन दौड़ाया गया। यह हाई स्पीड ट्रायल पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
इस सफल ट्रायल के साथ ही इलाके में रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। सालों से रेल सुविधा से वंचित इस अंचल के लोगों के लिए यह उम्मीद की नई किरण है।
ट्रैक की क्षमता ऐसे परखी गई
खासतौर पर आरकेएम 15.68 पर तकनीकी दल ने बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रणालियां तय रेलवे मानकों के अनुसार काम कर रही हैं। संरक्षा से जुड़े अन्य तकनीकी पहलू भी इस दौरान परखे गए।
गुजरात से सीधे जुड़ने का रास्ता साफ
इस रेलखंड के शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, चिकित्सा और शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे। स्थानीय निवासियों के लिए यह परियोजना विकास का नया अध्याय साबित हो सकती है। सालों से रेल सुविधा की मांग कर रहे आदिवासी अंचल के लिए यह राहत की खबर है।
बिजली और निर्माण कार्य में मजबूती
इस काम को तय समयसीमा और तकनीकी मानकों के अनुसार पूरा करने में बड़ौदा बिजली विभाग के रेलवे निर्माण दल की अहम भूमिका रही। अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से यह प्रोजेक्ट तय समय पर आगे बढ़ पाया।
दिसंबर 2026 तक दौड़ सकती है यात्री ट्रेन
धार आदिवासी अंचल गुजरात रेल कनेक्टिविटी
ये खबरें भी पढ़ें...
रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें हाउसफुल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में नोरूम की हालत
ट्रेन में TTE की हर हरकत होगी रिकॉर्ड : रायपुर में शुरू हुई बॉडी कैमरा व्यवस्था
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खुशखबरी: भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta