धार जिले के आदिवासी अंचल के छात्रों के पास पहुंची 'मोदी कॉपी', पीएम के विचारों से है प्रेरित

Sanjay Gupta | Jun 08, 2025, 19:05 IST
Share
dhar-tribal-students-receive-modi-copy
Photograph: (the sootr)

धार जिले के आदिवासी अंचल के गांव बकानखेड़ा में 'मोदी कॉपी' का वितरण किया गया। यह कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचारों और जीवन को विद्यार्थियों से जोड़ने का प्रयास है। आयोजन में दीपक जैन 'टीनू' विशेष रूप से उपस्थित रहे।

INDORE. धार जिले के आदिवासी अंचल के छोटे से गांव बकानखेड़ा में रविवार को एक विशेष आयोजन में विद्यार्थियों को 'मोदी कॉपी' वितरित की गई। यह कॉपी केवल एक लेखन सामग्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। इस अवसर पर प्रदेश बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी, पूर्व पार्षद और मोदी कॉपी वितरण के सूत्रधार दीपक जैन 'टीनू' विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लगातार जारी है मोदी कापी की वितरण

दीपक जैन ने बताया कि ग्राम बकानखेड़ा के आयोजन में स्वयं विद्यार्थियों को ‘मोदी कॉपी’ भेंट की और उन्हें इसके उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा और प्रेरणा के उद्देश्य से बनाई गई मोदी कॉपी का सतत् वितरण गत 5 वर्षों से निरंतर जारी है। इसमें विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, समय अनुशासन और जीवन मूल्यों पर आधारित विचारों को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है।

53d2defc-148
53d2defc-148


180 पेज की है यह मोदी कापी

दीपक जैन ने बताया कि कुल 180 पेज की इस मोदी कॉपी में लिखने के साथ 8 पन्नों पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक जीवन, विचारों और उनके विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी संदेशों से परिचित कराना है।

दीपक जैन "टीनू" ने इंदौर प्रवास पर आए देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी यह "मोदी कॉपी" भेंट की प्रधान ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा था कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी और उन्हें सकारात्मक सोच व राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में मददगार सिद्ध होगी।

बकानखेड़ा के सरपंच उमेश बड़ुकिया ने कहा कि यदि देशभर में इस तरह की पहल को संस्थागत रूप दिया जाए, तो यह नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है। वहीं जैन ने बताया कि आने वाले समय में विभिन्न जिलों के स्कूलों में "मोदी कॉपी" का वितरण अभियान और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच उमेश बड़ुकिया, मनोज पटेल, कपिल चौधरी, अंकित रावल, केशव पंडित, नान सिंह बड़ुकिया, धनसिंह चंदेल, दशरथ जी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...

पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल

राजस्थान में गुर्जर महापंचायत : मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

इंदौर के राजा और सोनम की CBI जांच नहीं कराएगी मेघालय सरकार, SIT के विफल होने पर उठाएगी अगला कदम

इंदौर METRO की फ्री राइड खत्म, आज से 14 जून तक 5 और 8 रुपए लगेगा किराया

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Indore
  • धार
  • मोदी
  • आदिवासी
  • दीपक जैन
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक