पाक पर जमकर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले लुगाइयां नहीं संभाल पा रहे, देश क्या संभालेंगे?

Sandeep Kumar | May 15, 2025, 23:39 IST
Share
dheerendra-shastri-slams
dheerendra-shastri-slams

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 2025 के भारत को सशक्त और निर्णायक बताते हुए कहा कि यह 1971 का भारत नहीं है। अब देश दुश्मनों को उनके घर में घुसकर सबक सिखा रहा है।

MP NEWS: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। जबलपुर में एक धार्मिक कथा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह न तो अपनी लुगाइयों को संभाल पा रहा है, न देश को। उन्होंने पाकिस्तान को भारत का "बिगड़ा हुआ बेटा" बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत POK में घुसकर झंडा गाड़े।

धीरेंद्र शास्त्री ने 2025 के भारत को सशक्त और निर्णायक बताते हुए कहा कि यह 1971 का भारत नहीं है, अब देश दुश्मनों को उनके घर में घुसकर सबक सिखा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को समर्थन देते हुए कहा कि देश की असली ताकत सीमा पर तैनात जवान और खेत में मेहनत करता किसान है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद और हिंदू समाज की उदासीनता को लेकर भी चेतावनी दी।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव को 5 बार कहा विधायक, गोलू को भाग्यशाली नेता बताया

'लुगाइयां नहीं संभाल पा रहा पाकिस्तान'

पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि जब भारत सरकार ने 24 घंटे में पाक नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया, तो इतनी बेगमें निकल आईं। जिनके पति वहां हैं और महिलाएं यहां रह रही थीं। उन्होंने कहा कि जब लुगाइयां नहीं संभाल पा रहा तो देश क्या संभालेगा। उन्होंने इसे पाकिस्तान की नाकामी करार दिया।

ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान के समर्थन के बाद JNU, जामिया और कानपुर यूनिवर्सिटी ने तुर्की से सभी समझौते तोड़े

POK पर झंडा गाड़ने का आह्वान

धीरेंद्र शास्त्री ने POK पर दो टूक राय रखते हुए कहा कि अब सही समय है कि भारत को POK में घुसकर झंडा गाड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वक्त उगते हुए भारत का है और अगर पाकिस्तान कोई हरकत करता है, तो इसका जवाब अब सेना को सीधे POK में कार्रवाई कर देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना के निर्णयों को पूर्ण समर्थन भी दिया।

ये खबर भी पढ़िए... बांके बिहारी मंदिर के खजाने से बनेगा भव्य कॉरिडोर, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी हरी झंडी

सेना-किसान को बताया देश का असली हीरो

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश के केवल दो ही असली हीरो हैं-एक वो जो सरहद पर खड़ा है और दूसरा जो खेत में। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और किसानों के परिश्रम को नमन करते हुए कहा कि भारत इन्हीं दो शक्तियों के कारण आज इतना मजबूत हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

जातिवाद से ऊपर उठो-धीरेंद्र

आतंकी हमले और हिंदू समाज की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर हिंदू अब भी नहीं जागे, तो दुश्मन घर में घुसकर मारेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अब जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर खुद को गर्व से 'कट्टर हिंदू' कहना सीखना होगा। यही एकजुटता उन्हें आतंकवाद से लड़ने की शक्ति देगी।

पाकिस्तान को बताया 'भारत का बेटा'

अपने बयान के अंत में धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को भारत का 'बिगड़ा बेटा' बताया। उन्होंने कहा कि बेटा चाहे जितना भी बिगड़ा हो, बाप उसे सुधारता रहता है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि भारत समय-समय पर पाकिस्तान को सबक सिखाता रहा है और अब समय है कि उसे अंतिम चेतावनी दी जाए।



मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • MP News
  • भारत
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • जबलपुर
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • पाकिस्तान
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई