बॉलीवुड को लेकर क्या बोल गए बाबा बागेश्वर, बायोपिक को लेकर कही ये बात

Siddhi Tamrakar | Nov 27, 2024, 10:57 IST
Share
pandit dhirendra shastri 1
pandit dhirendra shastri 1

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब तक 110 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके धीरेंद्र शास्त्री ने इस दौरान संविधान और समाज से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय दी है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब तक 110 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके धीरेंद्र शास्त्री ने इस दौरान संविधान और समाज से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि संविधान में वक्फ बोर्ड बाद में जोड़ा गया है,"सनातन बोर्ड" भी बनाया जाए या फिर वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से हटा दिया जाए।

बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड पर हिंदू धर्म के खिलाफ प्रायोजित तरीके से ब्रेनवॉश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में अक्सर हिंदू प्रतीकों और पात्रों को गलत तरीके से दिखाया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्मों में "हवस का पुजारी" दिखाया जाता है, लेकिन "हवस का मौलाना" या "हवस का हाजी" क्यों नहीं दिखाया जाता? उन्होंने कहा कि फिल्में हिंदुओं के खिलाफ ब्रेनवाश करने का साधन बन गई हैं। तिलकधारी और पंडितों को हमेशा नकारात्मक भूमिकाओं में दिखाया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सब से उनका माथा ठनकता है।

फिल्मों के ऑफर ठुकराए

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी बायोपिक के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने चरित्र की पूजा नहीं करवाना चाहते, बल्कि रामचरित की पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्मों के लिए उन्हें कई ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया है।

संभल बवाल पर दी प्रतिक्रिया

यूपी के संभल में हुए पथराव के मामले पर उनका कहना है कि पथराव करने वालों से वसूली की जाएगी। "जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा," उन्होंने कहा। धीरेंद्र शास्त्री ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को उनकी हरकतों का अंजाम भुगतना होगा।

बांग्लादेश के हिंदुओं को दिया एकजुटता का संदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें एकजुट होकर विरोध करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू अभी नहीं जागे, तो भविष्य में कोई भी हिंदुत्व की आवाज उठाने वाला नहीं बचेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू अब भी सड़कों पर नहीं आए तो उनकी बहन-बेटियां या तो मारी जाएंगी या किसी और के कब्जे में चली जाएंगी और मंदिरों को मस्जिदों में बदल दिया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश के हिंदुओं को भरोसा दिलाया कि भारत से उनके समर्थन में आवाज उठ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पदयात्रा का उद्देश्य ही हिंदू एकता को मजबूत करना है और यह संदेश सभी तक पहुंचाना है कि सनातन धर्म के रक्षक अब चुप नहीं बैठेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • बॉलीवुड
  • बाबा बागेश्वर पर फिल्म
  • धीरेंद्र शास्त्री की बायोपिक
  • बाबा बागेश्वर
  • बाबा बागेश्वर का बयान
  • संभल न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई