दिग्विजय सिंह का केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- सरकार के खिलाफ बोलो तो निशाने पर आ जाते हो
Ramanand Tiwari | May 28, 2026, 24:08 IST
digvijay singh
भोपाल में राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना अंग्रेजों के शासन से की। नेहरू को लेकर फैली बातें उन्होंने झूठी बताया है।
भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर कई बड़े बयान दिए और दावा किया कि आज विरोध की आवाज उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बन गया है जहां सरकार के खिलाफ बोलना आसान नहीं रह गया। उन्होंने मौजूदा दौर की तुलना अंग्रेजों के शासनकाल से करते हुए कहा कि तब भी आवाज दबाई जाती थी और अब भी विरोध करने वालों को निशाना बनाया जाता है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलो तो प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। आज के हालात अंग्रेजों के दौर जैसे दिखाई दे रहे हैं। नेहरू ने सुख-सुविधाएं छोड़कर संघर्ष का रास्ता चुना था। देश में नफरत और सांप्रदायिकता सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।
बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक होती है।
दिग्विजय बोले- त्याग और संघर्ष को भूलाया जा रहा जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनकी छवि को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा और विरोधियों पर अप्रत्यक्ष हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेहरू के बारे में कई झूठी बातें फैलाई जा रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने ऐशो-आराम छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन का रास्ता चुना था। उन्होंने कहा कि विदेश में पढ़ाई करने और संपन्न परिवार से आने के बावजूद नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ संघर्ष किया और कई बार जेल गए। दिग्विजय ने इसे त्याग और विचारधारा की राजनीति का उदाहरण बताया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल बन चुका है जहां खुलकर सरकार का विरोध करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि “किसी ने भी मौजूदा हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई तो उसके साथ क्या होता है, यह सब जानते हैं।” उनके इस बयान को आने वाले चुनावी माहौल में कांग्रेस की आक्रामक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह ने सांप्रदायिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू मानते थे कि सांप्रदायिकता समाज में नफरत पैदा करती है। उन्होंने दावा किया कि देश की सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक विभाजन और नफरत की राजनीति है। साथ ही बहुसंख्यक सांप्रदायिकता को ज्यादा खतरनाक बताया।
ई- टोकन तोड़ रहा किसानों का दम, खाद की राशनिंग बढ़ा रही पैदावार घटने की चिंता
भोपाल आएंगे पीएम: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को दे सकते हैं जैविक खेती का संदेश
सरकारी सिस्टम का डर खत्म क्यों हो रहा? मुख्य सचिव ने कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब
चहेती फर्मों को थमाई ठेके की चाबी, CVC पहुंची शिकायत-ये क्लर्क की गलती नहीं, सुनियोजित साजिश
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बन गया है जहां सरकार के खिलाफ बोलना आसान नहीं रह गया। उन्होंने मौजूदा दौर की तुलना अंग्रेजों के शासनकाल से करते हुए कहा कि तब भी आवाज दबाई जाती थी और अब भी विरोध करने वालों को निशाना बनाया जाता है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलो तो प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। आज के हालात अंग्रेजों के दौर जैसे दिखाई दे रहे हैं। नेहरू ने सुख-सुविधाएं छोड़कर संघर्ष का रास्ता चुना था। देश में नफरत और सांप्रदायिकता सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।
बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक होती है।
नेहरू पर फैलाई जा रही बातें झूठी
आज भी डर का माहौल
समाज में नफरत पैदा करती है सांप्रदायिकता
ये भी पढ़ें...
भोपाल आएंगे पीएम: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को दे सकते हैं जैविक खेती का संदेश
सरकारी सिस्टम का डर खत्म क्यों हो रहा? मुख्य सचिव ने कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब
चहेती फर्मों को थमाई ठेके की चाबी, CVC पहुंची शिकायत-ये क्लर्क की गलती नहीं, सुनियोजित साजिश
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava