नेता-अधिकारियों के कम अंक वाले बच्चों का MPPSC में हो रहा चयन, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र

Vikram Jain | Feb 11, 2025, 23:58 IST
Share
digvijay singh raises questions on mppsc interview mark controversy
digvijay singh raises questions on mppsc interview mark controversy

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर MPPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि आयोग द्वारा इंटरव्यू में मनमाने अंक दिए जा रहे हैं। साथ ही परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर एमपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि आयोग द्वारा इंटरव्यू में मनमाने अंक दिए जा रहे हैं, जिसके कारण प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।

दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में कम अंक दिए जा रहे हैं, जबकि कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ज्यादा अंक देकर डिप्टी कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से मेधावी छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फार्म लेने के आदेश

नेता-अफसरों के कम अंक वाले बच्चों हो रहा चयन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनेताओं और अफसरों के परिवारजनों को बिना किसी मेरिट के ज्यादा अंक देकर महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि अभ्यार्थियों ने बताया है कि मुख्य परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यार्थियों को आयोग द्वारा इंटरव्यू में कम अंक दिए जा रहे हैं जबकि नेताओं और अधिकारियों ने बच्चों, जान-पहचान वालों को ज्यादा अंक देकर डिप्टी कलेक्टर जैसे पद दिए जा रहे हैं।

40 लाख बेरोजगार युवाओं की चिंता

दिग्विजय सिंह ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में 40 लाख से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया गया है। इसके बावजूद एमपीपीएससी की ओर से लगातार भर्ती के पदों में कमी की जा रही है, जबकि विभिन्न विभागों में हजारों रिक्त पद हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए युवा सालों से तैयार हो रहे हैं, लेकिन फिर भी चयन में गड़बड़ी हो रही है।

mppsc digvijay singh
mppsc digvijay singh


ये खबर भी पढ़ें...

MCU के नए कुलगुरु होंगे वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी, सरकार ने लगाई मुहर

कम नंबर वालों का हो रहा चयन

दिग्विजय ने आगे लिखा कि इस साल घोषित किए गए परीक्षा परिणामों से युवाओं का आत्मविश्वास गिरा है। लिखित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेरिट में नंबर लाने वाले अभ्यर्थी चयन में वंचित कर दिए गए और कम नंबर लाने वाले साक्षात्कार में ज्यादा नंबर लाकर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे पदों पर चयनित हो गए है। मार्कशीट मिलने पर इस धांधली का खुलासा हुआ है। इस परीक्षा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विशेष विचारधारा के तहत चयन का आरोप

दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में एक विशेष विचारधारा के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है, जिससे भाई-भतीजावाद की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की ताकि इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं

परीक्षा निरस्त कर फिर से आयोजित करने की मांग

उन्होंने इस मामले में गड़बड़ियों की जांच कराने और अगर कोई अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो परीक्षा को निरस्त करके पुनः आयोजित करने की मांग की है। उनका मानना है कि बेरोजगार और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए और एमपीपीएससी की प्रतिष्ठा को बचाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC 2025 परीक्षा टिप्स: 16 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपनाएं स्मार्ट तरीके

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • गड़बड़ी
  • mppsc
  • MPPSC Scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा