laxman singh
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, ये बयान बने वजह
Rohit Sahu | Published:
lakshman singh
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ संगठन के खिलाफ बयान देने पार्टी संविधान को न मानने को लेकर शिकायत हुई थी।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी समेत अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर विवादों में घिर गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
![laxman singh]()
लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला पर आरोप लगाया कि वे आतंकवादियों से मिले हुए हैं और कांग्रेस को नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। यह बयान पार्टी के लिए बेहद विवादित साबित हुआ।
उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलना चाहिए और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा, मुझे निकालना है तो आज निकाल दो।
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाना बनाया और कहा कि वाड्रा का बयान कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने नहीं देना आतंकवादियों का कारण है, बचपना है। इस बयान से कांग्रेस में असंतोष फैला।
यह भी पढ़ें...कांग्रेस में कलह! दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर निष्कासन की तलवार, इस बयान पर नोटिस
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि आतंकवादी सुरक्षा एजेंसाओं के साथ मिले हुए हैं। इस बयान ने पार्टी के अंदर खलबली मचा दी।
यह भी पढ़ें...जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
लक्ष्मण सिंह के बड़े विवाद
कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर विवादित बयान
राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी
रॉबर्ट वाड्रा पर विवादित टिप्पणी
यह भी पढ़ें...कांग्रेस में कलह! दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर निष्कासन की तलवार, इस बयान पर नोटिस
पहलागाम आतंकी हमले को लेकर पार्टी के खिलाफ बयान
यह भी पढ़ें...जबलपुर नगर निगम सदन में उठा फ्लाईओवर का मुद्दा, महापौर को याद आए कांग्रेस के दिन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari