शिवराज के गढ़ से दिग्गी की पदयात्रा आज, मनरेगा का नाम बदलने पर करेंगे विरोध

Aman Vaishnav | Jan 05, 2026, 09:10 IST
Share
Aman vaishnav (85)
Aman vaishnav (85)

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को सीहोर जिले से पदयात्रा शुरू करेंगे। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

5 पॉइंट में समझें पूरी खबर...

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को सीहोर से पदयात्रा शुरू करेंगे।
  • ये पद यात्रा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के फैसले विरोध में है।
  • मनरेगा का नया नाम VB-G-RAM-G करने का बिल पास हुआ है।
  • योजना में रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन होगी।
  • बोवाई और कटाई के 60 दिनों में रोजगार नहीं मिलेगा
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इसके विरोध में सोमवार को सीहोर जिले से पदयात्रा शुरू करेंगे। केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर अब विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) करने जा रही है।

इस बदलाव के खिलाफ देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन किया जाएगा। दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह आंदोलन गांधी जी का नाम वापस लाने तक जारी रहेगा।

मेरा दुर्भाग्य है कि शायद मेरी कुंडली में...', दिग्विजय सिंह ने बताई कमलनाथ  सरकार गिरने की पूरी सच्चाई - digvijay singh reveals truth behind kamal nath  govt fall scindia mp ...
मेरा दुर्भाग्य है कि शायद मेरी कुंडली में...', दिग्विजय सिंह ने बताई कमलनाथ सरकार गिरने की पूरी सच्चाई - digvijay singh reveals truth behind kamal nath govt fall scindia mp ...

मनरेगा अब होगा VB-G-RAM-G

केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलने का फैसला कर चुकी है। इसका नया नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण होगा। लोकसभा में इससे संबंधित बिल पहले ही पारित हो चुका है।

कांग्रेस का विरोध

योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस पार्टीकड़ा विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि योजना से 'महात्मा गांधी' का नाम हटाकर सरकार राष्ट्रपिता का अपमान कर रही है। दिग्विजय सिंह ने इसे गांधी जी के खिलाफ एक गहरी साजिश करार दिया है।

इतना ही नहीं, कांग्रेस इसे 2025 के राजनीतिक एजेंडे का मुख्य मुद्दा बनाने जा रही है। पार्टी का मानना है कि मनरेगा से गांधी का नाम हटाना भारत की उस आत्मा को ठेस पहुंचाना है जो सत्य, मेहनत और समानता पर टिकी है।

शिवराज बोले- भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार, 4 जनवरी को दिल्ली में कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम असल में भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पेट में दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि अब भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास का विरोध करती आई है। उन्हें ग्राम, काम और राम—तीनों से ही परेशानी है और यही उनके राजनीतिक डीएनए की पहचान है।

सियासी हलचल: आसान नहीं है शिवराज सिंह चौहान की अनदेखी करना - political  turmoil is not easy to ignore shivraj singh chouhan - बिज़नेस स्टैंडर्ड
सियासी हलचल: आसान नहीं है शिवराज सिंह चौहान की अनदेखी करना - political turmoil is not easy to ignore shivraj singh chouhan - बिज़नेस स्टैंडर्ड

नए बिल VB-G-RAM-G 2025 की खास बातें

सरकार द्वारा लाए गए नए बिल में तीन मुख्य बदलाव किए गए हैं..

  • रोजगार की गारंटी अब 100 दिन के बजाय 125 दिन की होगी।
  • पहले पूरा खर्च केंद्र उठाता था, अब राज्यों को 10 से 40% पैसा देना होगा।
  • बोवाई और कटाई के समय 60 दिन तक रोजगार नहीं दिया जाएगा।
  • यह रोक इसलिए है ताकि खेती के लिए मजदूर उपलब्ध रह सकें।

क्या है मौजूदा मनरेगा योजना?

मनरेगा योजना साल 2005 में देशभर में लागू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 100 दिन का रोजगार देना है। 18 साल से ऊपर का कोई भी ग्रामीण व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। काम न मिलने पर 15 दिन में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।

ये खबरें भी पढ़िए...

गिग वर्कर्स के समर्थन में गहलोत, मनरेगा का पुराना स्वरूप लौटाने की मांग

मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिग्विजय, शिवराज को घेरेंगे

केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- मनरेगा थी भ्रष्टाचार की पहचान

मनरेगा की जगह आया वीबी जी राम जी कानून, क्या कहता है ये नया कानून और ये मनरेगा से कितना अगल होगा

Tags:
  • कांग्रेस पार्टी
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • महात्मा गांधी
  • मनरेगा योजना
  • मनरेगा
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच