सुरेश पचौरी और राजकुमार पटेल के बीच बड़ा विवाद, भेजा गया लीगल नोटिस

Siddhi Tamrakar | Nov 12, 2024, 14:42 IST
Share
patel pachauri 1
patel pachauri 1

विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का समय सोमवार शाम को समाप्त हो गया है, लेकिन इसके साथ ही पुराने विवाद एक बार फिर उभर आए हैं। बुदनी में सुरेश पचौरी ने राजकुमार पटेल पर गंभीर आरोप लगाया है, इस पर पटेल ने पचौरी को लीगल नोटिस भेजा है। पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का समय सोमवार शाम को समाप्त हो गया है, लेकिन इसके साथ ही पुराने विवाद एक बार फिर उभर आए हैं। बुदनी के भैरूंदा में, भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने मंच से 2009 के लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे राजकुमार पटेल के पर्चा खारिज होने की घटना का जिक्र किया।

नए वर्सेज पुराने भाजपाई... राजनीतिक पुनर्वास की आस में सब्र टूट रहा, अब फूटने लगा गुस्सा!

पटेल ने पचौरी को भेजा लीगल नोटिस

पचौरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आरोप लगाया कि पटेल ने बी-फॉर्म विवाद के शुरू होने से ठीक पहले अपने मोबाइल से मन्नू डागा (पूर्व भाजपा विधायक, अब कांग्रेस में) को दो बार कॉल किया था, जबकि भाजपा की प्रत्याशी सुषमा स्वराज उनके घर पर ठहरी हुई थीं। पचौरी ने यह भी कहा कि यदि कॉल डिटेल्स निकाली जाएं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पटेल के साथ अन्याय हुआ या फिर उनका कुछ गुप्त समझौता था। इस बयान के बाद, पटेल ने पचौरी को लीगल नोटिस भेजा है।
व्यापमं घोटाले में पत्रकार खांडेकर के आरोप : कांग्रेस सरकार में दिग्विजय-कमलनाथ ने कुछ नहीं किया, कांग्रेस बोली- इसीलिए सरकार गिरा दी

विभा पटेल ने पचौरी पर लगाए गंभीर आरोप

इसके बाद, पटेल की भाभी और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने पचौरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्हें धोखेबाज और गद्दार करार देते हुए कहा कि पचौरी ने ही पटेल के खिलाफ षड्यंत्र रचा था। उनका कहना था कि बी-फॉर्म देने की जिम्मेदारी पचौरी की थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर फर्जी फार्म पटेल को दिया।

वीडी शर्मा से पूर्व मंत्री कमल पटेल की शिकायत, जानें वजह

पचौरी ने जांच रिपोर्ट की सार्वजनिक

इस पर, पचौरी ने भोपाल में एआईसीसी के पूर्व जांच अधिकारी ऋषिकेश बहादुर की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कहा कि राजकुमार पटेल ने असली ए और बी फॉर्म दो बार लेने के बावजूद, फॉर्म खोने का बहाना बना कर नकली बी-फॉर्म जमा कर दिया, जबकि असली फॉर्म अपने पास रखे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सुरेश पचौरी
  • Bhopal Politics News
  • विभा पटेल
  • राजकुमार पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा