डीएसपी ख्याति मिश्रा का तहसीलदार पति से झगड़ाः अब इन पुलिस अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
DSP Khyati Mishra family dispute
डीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच पारिवारिक विवाद अब प्रशासनिक संकट में बदल गया है। 31 मई को सरकारी आवास में हुए विवाद के बाद पुलिस ने तहसीलदार के स्वजनों से कथित मारपीट की, जिससे मामला गंभीर हो गया।
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पदस्थ रही डीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का पारिवारिक विवाद अब प्रशासनिक जांच और संभावित पुलिस कार्रवाई का विषय बन चुका है। ख्याति मिश्रा द्वारा बुलाई गई पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार के स्वजनों से कथित रूप से मारपीट की, जिसके बाद सभी को महिला थाने ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया।
तहसीलदार के चाचा और अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने इस घटना को लेकर 10 पन्नों की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है, जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे जबलपुर के डीआईजी अतुल सिंह ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दी है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि तीनों पुलिस अधिकारियों की भूमिका घटना के दौरान "उचित और संतुलित" नहीं थी, जिससे पुलिस महकमे की साख पर असर पड़ा। अब इस रिपोर्ट के आधार पर उन पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है। ये भी पढ़ें: कटनी के जंगल में अवैध खनन, सुप्रीम कोर्ट में चल रहा केस, इधर...माफिया ने लाखों टन पत्थर निकाले मामले में एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माने मीडिया से कहा किजो भी अधिकारी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा हो चुकी है।
इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में कुछ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयाँ हो सकती हैं। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने डीएसपी ख्याति मिश्रा के साथ मिलकर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची और उन्हें उनकी पत्नी से अलग करने की कोशिश की।
वहीं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी अपने पति पर यह आरोप लगाया कि वह उन्हें "ऊंचे पद पर होने" के कारण शक की निगाह से देखते थे और बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा न्यूज | csp khyati mishra
पिछले कई महीनों से इन दोनों अधिकारियों के बीच तनाव की खबरें चर्चा में थीं। 31 मई को जब ख्याति मिश्रा अमरपाटन डीएसपी के रूप में स्थानांतरण के बाद कटनी स्थित अपने सरकारी आवास से सामान पैक कर रही थीं, तभी उनके पति व अन्य परिजन वहां पहुंच गए। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा।
कैसे सामने आया विवाद
तहसीलदार के चाचा और अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने इस घटना को लेकर 10 पन्नों की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है, जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं।
डीआईजी ने भेजा प्रतिवेदन
क्या बोले बीजेपी नेता वीडी शर्मा
इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में कुछ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयाँ हो सकती हैं।
बदनाम करने और साजिश के आरोप
वहीं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी अपने पति पर यह आरोप लगाया कि वह उन्हें "ऊंचे पद पर होने" के कारण शक की निगाह से देखते थे और बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा न्यूज | csp khyati mishra
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari