ई-ऑटो की खराब बैटरी और चार्जर: उपभोक्ता फोरम ने काइनेटिक सफर स्मार्ट पर कसा शिकंजा

Sandeep Kumar | Oct 26, 2025, 21:19 IST
Share
bhopal consumer forum case
Photograph: (The Sootr)

भोपाल के उपभोक्ता फोरम ने काइनेटिक सफर स्मार्ट के खिलाफ फैसला सुनाया है। ई-ऑटो के खराब चार्जर और मोटर को कंपनी ने समय पर नहीं बदला। फोरम ने कंपनी पर 15 हजार का जुर्माना लगाया और पार्ट्स बदलने का आदेश दिया।

BHOPAL. भोपाल में जिला उपभोक्ता फोरम ने काइनेटिक सफर स्मार्ट कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है। कंपनी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना कंपनी के ई-ऑटो के खराब चार्जर और मोटर को ठीक करने में लापरवाही बरतने पर लगाया गया। इसके अलावा, कंपनी को आदेश दिया गया है कि वह ग्राहक को दो महीने के भीतर सभी खराब पार्ट्स बदलकर दे। यह मामला तब सामने आया जब करोंद के मेहबूब उल्ला ने 2021 में खरीदी गई ई-ऑटो के लिए शिकायत की। बैटरी का मीटर, मोटर और चार्जर खराब हो गए थे।

कंपनी ने मोटर नहीं बदली

ई-ऑटो में बैटरी के मीटर, मोटर और चार्जर में समस्या आई। कंपनी ने समय पर समाधान नहीं किया। फरियादी ने पहले बैटरी मीटर की शिकायत की थी। कंपनी ने इसे बार-बार ठीक किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। दिसंबर 2021 में मोटर भी खराब हो गई। कंपनी ने वारंटी खत्म होने का हवाला देकर मोटर नहीं बदली। फरियादी ने थाने में शिकायत की, तो मोटर बदल दी गई। फिर चार्जर भी खराब हो गया और कंपनी ने उसे अपने पास रख लिया। बाद में चार्जर वापस नहीं किया गया। इस कारण ई-ऑटो चार्ज नहीं हो पा रहा था।

ये भी पढ़ें...गुलाबी ठंड के बीच एमपी के कई जिलों में बारिश, श्योपुर के खेतों में धान बहा

ये भी पढ़ें...एमपी में जजों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अब 58% मिलेगा DA, कर्मचारियों को करना होगा इंतजार

ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

उपभोक्ता फोरम का फैसला

भोपाल के जिला उपभोक्ता फोरम ने काइनेटिक सफर स्मार्ट के खिलाफ फैसला सुनाया। करोंद के मेहबूब उल्ला ने 2021 में खरीदी गई ई-ऑटो के खराब पार्ट्स की शिकायत की थी। मेहबूब की शिकायत पर कंपनी को 15 हजार रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश और उत्तर भारत में हल्की बारिश, पश्चिमी भारत में उमस करेगी परेशान

शिकायतकर्ता ने फोरम में लगाई गुहार

फरियादी थक-हार कर इस मामले को उपभोक्ता फोरम में ले गए। फोरम की बेंच-2 ने इस पर फैसला सुनाया। कंपनी को आदेश दिया गया कि वह दो महीने के भीतर सभी खराब पार्ट्स बदले। साथ ही फरियादी को 15,000 रुपए का जुर्माना के तौर पर देने का आदेश सुनाया।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • भोपाल
  • उपभोक्ता फोरम
  • ई-ऑटो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा