पृथ्वी और जुपिटर की करीबी से बढ़ेगी चमक, रात का आसमान होगा शानदार

Sandeep Kumar | Jan 09, 2026, 23:13 IST
Share
earth jupiter
earth jupiter

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर शनिवार को पृथ्वी के सामने आएगा। इस दिन पृथ्वी और जुपिटर की दूरी कम होगी। इस खगोलीय घटना में जुपिटर ज्यादा चमकदार नजर आएगा।

BHOPAL. साल 2026 की शुरुआत में शनिवार को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। इस दिन जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक रेखा में आएंगे। जुपिटर पृथ्वी के पास होने से तेज चमकता और बड़ा दिखेगा। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त साइंस कम्युनिकेटर सारिका घारू ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:04 बजे जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस समय जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किमी होगी। दूरी कम होने के कारण जुपिटर सबसे चमकीला और बड़ा दिखाई देगा।

खगोल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका

बिना टेलिस्कोप के जुपिटर को शाम को चमकते हुए देखा जा सकता है। टेलिस्कोप से जुपिटर की डिस्क और चार गैलिलियन मून दिखेंगे। इस समय जुपिटर माइनस 2.68 के मैग्नीट्यूड से चमक रहा होगा। जुपिटर मिथुन तारामंडल में स्थित है। शाम को यह उदित होगा और मध्यरात्रि में सिर के ऊपर होगा। सुबह यह पश्चिम में अस्त होगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह शनिवार सुनहरा मौका होगा।

इंदौर भागीरथपुरा पर दो ACS आए, लेकिन मौतों के आंकड़े सब एक-दूसरे पर डाल रहे

जुपिटर के 95 चंद्रमा खोजे जा चुके

जुपिटर पृथ्वी से लगभग 11 गुना चौड़ा है। यदि पृथ्वी अंगूर के आकार की हो, तो जुपिटर बास्केटबॉल के आकार का होगा। जुपिटर की सूर्य से इतनी दूरी है कि सूर्य प्रकाश को यहां पहुंचने में 43 मिनट लगते हैं। अब तक जुपिटर के 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं।

बृहस्पति, जिसे गुरु भी कहते हैं, मिथुन तारामंडल में है। यह शाम को उदित होता है और रातभर आकाश में रहता है। मध्यरात्रि में यह सिर के ठीक ऊपर होगा। सुबह यह पश्चिम में अस्त हो जाएगा।

एमपी में कॉलेजों में कमी के बीच प्राध्यापकों को प्रशासन अकादमी भेजने की तैयारी

जुपिटर सबसे चमकीला और बड़ा दिखाई

सारिका घारू ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2:04 बजे जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस समय जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किमी होगी। दूरी कम होने से जुपिटर सबसे चमकीला और बड़ा दिखाई देगा।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

AMC Recruitment 2026: 572 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, जानिए डिटेल

शाम को देख सकते हैं जुपिटर

सारिका ने बताया कि आप बिना टेलिस्कोप के जुपिटर को शाम को देख सकते हैं। टेलिस्कोप से जुपिटर की डिस्क और चार गैलिलियन मून दिखेंगे। इस समय जुपिटर माइनस 2.68 के मैग्नीट्यूड से चमक रहा होगा।

Tags:
  • खगोलीय घटना
  • चंद्रमा
  • सारिका घारू
  • तारामंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा