ED इंदौर ने 307 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में 3.91 करोड़ की संपत्ति की अटैच
Sanjay Gupta | Sept 17, 2026, 13:50 IST
ed indore attaches property bank loan scam
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर ने 307 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में हुकमाखेड़ी गांव में तीन भूखंडों को कुर्क किया है। इसकी कीमत 3.91 करोड़ रुपए है।
इंदौर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्की का आदेश जारी किया है। इसके तहत हुकमाखेड़ी गांव में स्थित तीन व्यावसायिक भूखंड कुर्क किए गए हैं। ये संपत्तियां मेसर्स विश्वकर्मा क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज हैं। ईडी ने यह कार्रवाई 307 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले की जांच के दौरान की है।
![0f8a635d-cd6]()
ईडी ने दो एफआईआर के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की है। पहली एफआईआर सीबीआई की एसीबी भोपाल शाखा ने उत्कर्ष त्रिवेदी और अन्य के खिलाफ दर्ज की थी। इसमें पंजाब नेशनल बैंक से 57.47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। दूसरी एफआईआर ईओडब्ल्यू मुंबई ने एनसीआईएल, उसके निदेशकों सुनील कुमार त्रिवेदी, उत्कर्ष त्रिवेदी और अन्य के खिलाफ दर्ज की थी। इस मामले में भारतीय स्टेट बैंक को 249.97 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। दोनों मामलों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कुल 307.44 करोड़ रुपए की चपत लगी। इंदौर ईडी मामला | Indore News
ईडी की जांच में सामने आया कि मेसर्स विश्वकर्मा क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड को एनसीआईएल से कुछ मध्यस्थ संस्थाओं के जरिए पैसे मिले। एनसीआईएल और उससे जुड़ी कंपनियों के लोन खातों से निकली रकम को सुनील कुमार त्रिवेदी और उत्कर्ष त्रिवेदी ने अपनी नियंत्रण वाली संस्थाओं के माध्यम से दूसरी जगह भेजा। आरोप है कि मेसर्स विश्वकर्मा क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस रकम का गलत इस्तेमाल किया।
ईडी की जांच में आगे सामने आया कि मेसर्स विश्वकर्मा क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनसीआईएल और उससे जुड़ी संस्थाओं के खातों से मिली रकम से संपत्तियां खरीदी थीं। इसी आधार पर इंदौर के हुकमाखेड़ी गांव में कंपनी के नाम दर्ज करीब 3.91 करोड़ रुपए कीमत के भूखंडों को पीएमएलए, 2002 के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। इससे पहले ईडी ने विदेश स्थित करीब दो करोड़ रुपए मूल्य की एक अचल संपत्ति भी कुर्क की थी। यह संपत्ति 24 सिग्नेट एवेन्यू, फेल्थम, मिडलसेक्स, टीडब्ल्यू 140 डीएक्स में स्थित है। मामले में आगे की जांच जारी है।
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
अमृत ग्रुप पर ईडी का छापा: कोलकाता-इंदौर के 17 ठिकानों पर कार्रवाई
संघ प्रमुख डॉ. भागवत का एमपी दौरा आज से, उज्जैन में युवा धर्म संसद, इंदौर में लेंगे बैठक
MP में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंदौर सबसे आगे, दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल
0f8a635d-cd6
कुल 307 करोड़ की धोखाधड़ी
इस तरह बैंक लोन को डायवर्ट किया
इस लोन राशि से संपत्ति ली
ये खबरें भी पढ़ें...
अमृत ग्रुप पर ईडी का छापा: कोलकाता-इंदौर के 17 ठिकानों पर कार्रवाई
संघ प्रमुख डॉ. भागवत का एमपी दौरा आज से, उज्जैन में युवा धर्म संसद, इंदौर में लेंगे बैठक
MP में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में इंदौर सबसे आगे, दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA