ED का शिकंजा : भोपाल जेल के पूर्व DIG की 4.68 करोड़ की संपत्ति जब्त
Jitendra Shrivastava | Jan 04, 2025, 21:07 IST
4.68 crore property attached Photograph: (thesootr)
भोपाल जेल के पूर्व डीआईजी दिवंगत उमेश कुमार गांधी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 4.68 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई। जानिए पूरी खबर...
BHOPAL. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल जेल के पूर्व डीआईजी दिवंगत उमेश कुमार गांधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.68 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। शनिवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी आदेश जारी किया। यह संपत्तियां गांधी, उनके परिवार और सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं।
अटैच की गई संपत्तियों में 20 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के सागर, कटनी, सीहोर, भोपाल और इंदौर जिलों में स्थित हैं। इसके साथ ही बैंक जमा, आभूषण, बीमा पॉलिसियां, म्यूचुअल फंड्स और किसान विकास पत्र जैसी अन्य चल संपत्तियां भी जब्त की गई हैं।
इंदौर में 1.35 करोड़ घोटाले की जांच दबाने पंजीयन DIG मोरे का ट्रांसफर
यह मामला मध्य प्रदेश लोकायुक्त (विशेष पुलिस स्थापना) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और चार्जशीट से जुड़ा है। लोकायुक्त की जांच में पाया गया था कि उमेश कुमार गांधी ने 5.13 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति जुटाई थी। इस जांच में उनकी पत्नी अर्चना गांधी और सीहोर जेल के पूर्व गार्ड अजय कुमार गांधी का भी नाम शामिल है।
DIG पर हमला करने वाला अमेजन में करता है काम, दूसरा TCS में इंजीनियर
गांधी और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए अवैध तरीके से संपत्ति जुटाई और इसे सफेद धन में बदलने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया। इन संपत्तियों में भूमि, बैंक डिपॉजिट, और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई से सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम कसने का संदेश दिया गया है।
DIG नारकोटिक्स की कार पर हमला, टॉमी लेकर युवक मारने दौड़ा
12 साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल जेल के तत्कालीन डीआईजी उमेश कुमार गांधी के घर छापा मारा था। उस समय उनके पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली थी। लोकायुक्त ने उनके दो भाइयों, अजय गांधी (सीहोर) और रामगोपाल गांधी (सागर) के घरों पर भी छापेमारी की थी। अजय गांधी के घर से लगभग 8 लाख की एफडी, 35 हजार रुपए नकद और लगभग 10 तोला सोने के आभूषण जब्त किए गए थे।
3 दिन बाद MPPSC के आंदोलनकारी छात्र नेताओं को मिली जमानत | इंदौर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
उमेश गांधी का 1987 में जिला जेल अधीक्षक के रूप में चयन हुआ था। 5 साल बाद पदोन्नति के बाद गांधी केंद्रीय जेल अधीक्षक बने। इस दौरान उन्होंने कई जिलों में रहे। दो साल पहले उन्हें डीआईजी जेल के पद पर नियुक्त किया गया था। उनका अंतिम वेतन लगभग 70,000 रुपए प्रति माह था। हालांकि, उनके खिलाफ मामला अभी चल रहा था कि उनकी मृत्यु हो गई।
कहां-कहां अटैच की गईं संपत्तियां?
इंदौर में 1.35 करोड़ घोटाले की जांच दबाने पंजीयन DIG मोरे का ट्रांसफर
लोकायुक्त जांच में सामने आए थे चौंकाने वाले तथ्य
DIG पर हमला करने वाला अमेजन में करता है काम, दूसरा TCS में इंजीनियर
क्या है मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा मामला?
DIG नारकोटिक्स की कार पर हमला, टॉमी लेकर युवक मारने दौड़ा
12 साल पहले लोकायुक्त ने मारा था छापा
3 दिन बाद MPPSC के आंदोलनकारी छात्र नेताओं को मिली जमानत | इंदौर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
5 साल बाद पदोन्नति बने केंद्रीय जेल अधीक्षक बने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava