EAG बैठक में ED और GST की तारीफ, मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को कोसा

Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 11:51 IST
Share
TULSI SILAWAT
TULSI SILAWAT

यूरेशियन समूह की 41वीं प्लेनरी मीटिंग के दौरान ईडी के काम की जमकर तारीफ हुई। मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस शासन को भ्रष्टाचार से जोड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी के काम गिनाए।

यूरेशियन समूह (ईएजी) की 41वीं प्लेनरी बैठक के दौरान जिस ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से विपक्षी नेता भारी नाराज हैं, उसके कामों की जमकर तारीफ हुई। इसके साथ ही जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी गेमचेंजर कदम बताया गया। राज्यपाल से लेकर केंद्रीय राज्यंत्री वित्त, मप्र के कैबिनेट मंत्री सभी ने ईडी के कामों को गिनाया। वहीं इंटरनेशनल फोरम पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस के राज को भ्रष्टाचार से लिंक किया और पीएम नरेंद्र मोदी के कामों को गिनाया।

इस तरह हुई ईडी, नोटबंदी, जीएसटी की तारीफ

  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि आज मनी लॉन्ड्रिंग विश्व की शांति, अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती है। ईडी इस पर कड़ी नजर रख रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।
  • राज्यपाल ने यह भी कहा कि जीएसटी गेमचेंजर साबित हुआ है और इससे टैक्स चोरी रुकी है।
  • नोटबंदी से भी काले धन से निपटने में प्रभावी भूमिका निभाई है। अवैध वित्तीय लेन-देन रुके हैं।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए ईडी की अहम भूमिका है, ईडी को संसाधानों और बदलावों के जरिए और मजबूत किया जा रहा है।
  • केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बेनामी एक्ट, ईडी, जीएसटी, नोटबंदी, डिजिटलाइजेशन से अवैध कमाई के लाभ को रोका जा रहा है। जो लोग भाग गए हैं उन्हें वापस देश लाया जा रहा है, कुछ आ गए हैं और कुछ और को लाने की कोशिश जारी है।
Indore के डेली कॉलेज में विदेशी मेहमानों के साथ आईएएस अग्रवाल, सिंह, वर्मा सभी जमकर थिरके

मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को कोसा

मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि कांगेस के पीएम एक रुपए भेजते थे और तब लोगों तक 15 पैसे पहुंचते थे, लेकिन आज की तस्वीर बदल गई है और सोच बदल गई है। अब देश का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी लागू किया, काले धन पर रोक के लिए नोटबंदी जैसे कदम उठाए। आधुनिक नवाचार के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग को रोका जा रहा है।

यूरेशियन ग्रुप बैठक में भारत ने क्रॉस बार्डर टेरेरिज्म में पाक को घेरा

इंदौर को बताया बेहतरीन आयोजक सिटी

केंद्रीय वित्त सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि इंदौर ने ईएजी की बेहतरीन मेजबानी की है। जितना सफाई के लिए सुना था वैसा ही पाया। यह सेंट्रल इंडिया की सबसे तेज ग्रोथ वाली सिटी है। उन्होंने प्लेनरी बैठक में उठाए जा रहे मुद्दों पर बात की। ईएजी (यूरेशियन समूह) के चेयरमैन व एफआईयू (फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट) रशिया के डायरेक्टर यूरी चिखानचिन ने भी संबोधित किया। बताया कि यूरेशियन समूह अब वर्चुअल प्रॉपर्टी के मुद्दे पर विशेष ध्यान दे रहा है। क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों और भ्रष्ट अधिकारियों की साजिशों में हो रहा है। सभी मिलकर इसे रोकेंगे।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • पीएम मोदी
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • MP
  • इंदौर
  • तुलसी सिलावट
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • नोटबंदी
  • यूरेशियन ग्रुप बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई