बिजली बिल : बकायादारों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर होंगे नाम
Ravi Singh | Updated:
MPEB bill recovery
बिजली उपभोक्ता जिसने बिजली बिल जमा नहीं किया है, अब सोशल मीडिया पर अपना नाम देख सकते हैं। बिजली कंपनी उनके नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाली है।
बिजली कंपनी ने बकायादारों से बिल वसूलने का नया तारीका निकाला है। ऐसे बिजली उपभोक्ता जिसने बिजली बिल जमा नहीं किया है, अब सोशल मीडिया पर अपना नाम देख सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उनके नाम, पते और बकाया राशि की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक, एक्स एवं इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाली है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का कहना है कि भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा, साथ ही ऐसे बड़े बकायादारों के नाम फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सोशन मीडिया पर पोस्ट के साथ उनसे बिजली बिल भुगतान की अपील भी करेगी। कंपनी ने सभी श्रेणी के बकायादार विद्युत की सूची में से टॉप 20 बकायादारों के नामों को सार्वजनिक करने की तैयारी कर ली है।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम को भुट्टा खिलाना महिला को पड़ा महंगा, बिजली, पानी देने की जगह विभाग ने कनेक्शन ही काट डाला
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पास सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर सहित सभी जानकारी है। उपभोक्ताओं का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार हैं। साथ ही इसे सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी वायरल किया जाएगा। विगत दिनों कंपनी द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के कुछ बकायेदारों की सूची को सार्वजनिक स्थानों तथा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की गई थी। अनेक उपभोक्ताओं ने इस कार्रवाई के चलते अपनी बकाया राशि कंपनी में जमा करा दी थी जिसके बाद कंपनी द्वारा उनके नामों को हटा दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश : उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना ओंकारेश्वर में शुरू, इतने मेगावाट तैयार होगी बिजली
ग्वालियर में बिजली कंपनी ने ऑफिसों के बाहर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए थे, जिनमें बिजली बिल के बड़े बकायादारों के नाम लिखे हैं। फ्लेक्स में 20 बकायादारों के नाम हैं, जो जबलपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से आते हैं। इन सभी के ऊपर 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख तक का बिजली बिल बकाया है।
बकायादारों के नाम की सूची तैयार
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम को भुट्टा खिलाना महिला को पड़ा महंगा, बिजली, पानी देने की जगह विभाग ने कनेक्शन ही काट डाला
कार्रवाई के चलते बकाया राशि जमा कर दी
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश : उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना ओंकारेश्वर में शुरू, इतने मेगावाट तैयार होगी बिजली
बिजली विभाग ने लगाए पोस्टर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha