DDP BPL
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को दिसंबर से मिलेगी DA एरियर की पहली किस्त
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-10T080225.938
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते ( DA ) में 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर लगभर 7 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में एरियर देने का प्रोसेस आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ने तय कर दिया है।
मध्य प्रदेश में आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ( Commissioner Treasury Accounts Department ) ने 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर करीब 7 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में एरियर देने की प्रोसेस तय कर दी है। ये प्रोसेस प्रकिया 1 जनवरी 2024 से मानी जाएगी। महंगाई भत्ते में एरियर की गणना 'एरियर केल्कुलेशन शीट' ( Arrear Calculation Sheet ) से की जाएगी।
आयुक्त कोषालय के निर्देश में कहा गया है कि अक्टूबर में डीए के एरियर का जेनरेशन करने के लिए 'पे-रोल एरियर केल्कुलेशन' ( Internal process ) का चयन किया जाएगा। दरअसल, सरकार ने डीए का नगद लाभ अक्टूबर 2024 से दिया है। दिवाली के मद्देनजर अक्टूबर का वेतन 25 से 29 अक्टूबर के बीच ही वितरित कर दिया गया था। वहीं डीए देने की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर की थी। इसलिए अक्टूबर का एरियर अलग से दिया जा रहा है। वहीं दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी, मार्च 2025 में समान किस्तों में डीए का 9 महीने का एरियर दिया जाएगा। इसकी प्रोसेस भी समान रहेगी।
![DDP BPL]()
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ने जिला कोषालय ( District treasury ) अधिकारियों से कहा है कि एरिसर देने की प्रोसेस की जानकारी अधीनस्थ कोषालय और विभागों में पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों ( DDO ) को दें। ताकि एरियर की गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।
मप्र में निगम-मंडल कर्मचारियों का वेतनमान के साथ DA में भी इजाफा
अक्टूबर की किस्त देने की सुविधा जिला कोषालय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक दी जाने वाली किस्तों की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 में दी जानी है। इसलिए आयुक्त ने कोषालय अधिकारियों से इस पर तेजी से काम करने को कहा है।
आयुक्त कोषालय ने दिया निर्देश
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
DDO को सूचित करने के निर्देश
मप्र में निगम-मंडल कर्मचारियों का वेतनमान के साथ DA में भी इजाफा
FAQ
- एरियर किस आधार पर दिया जा रहा है?
एरियर 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर दिया जा रहा है, जो करीब 7 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में प्रदान किया जाएगा। - एरियर की पहली किस्त कब दी जाएगी ?
एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 में दी जाएगी। - एरियर की गणना कैसे की जाएगी?
महंगाई भत्ते में एरियर की गणना 'एरियर केल्कुलेशन शीट' के माध्यम से की जाएगी। - क्टूबर 2024 के एरियर का प्रक्रिया क्या है?
क्टूबर 2024 के एरियर का जेनरेशन 'पे-रोल एरियर केल्कुलेशन' के माध्यम से किया जाएगा, और इसे दिवाली के मद्देनजर 25 से 29 अक्टूबर के बीच वितरित किया गया है। - DDO को इस प्रक्रिया की सूचना किस प्रकार दी जाएगी?
आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ने जिला कोषालय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एरियर देने की प्रोसेस की जानकारी अधीनस्थ कोषालय और आहरण संवितरण अधिकारियों (DDO) को दें, ताकि गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
By Sanjay Gupta
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
By Umeshwari Baghel
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
By Kaushiki
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
By Amresh Kushwaha
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
By Jageshwar Prasad