ऊर्जा मंत्री का ग्रीन चैलेंज: बिना AC और फ्रिज के रहेंगे, पंखे और मटके से करेंगे गर्मी का सामना

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 17:57 IST
Share
MP Energy Minister will not use AC in June
MP Energy Minister will not use AC in June

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ऐलान किया कि वह जून 2025 में AC और फ्रिज का उपयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा वो सप्ताह में दो दिन पदयात्रा करके लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में बात करेंगे।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह जून 2025 में पूरे महीने न तो एसी (AC) चलाएंगे, न ही फ्रिज का ठंडा पानी पिएंगे। इसके स्थान पर वे मिट्टी के मटके का पानी पीएंगे और अपने घर के पास बने पार्क में वाटरप्रूफ टेंट लगाकर पंखे के सहारे रात बिताएंगे।

एसी से पर्यावरण को होता है नुकसान

ऊर्जा मंत्री का कहना है कि एक AC से कई यूनिट बिजली की खपत होती है और उससे निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक और ऊर्जा विभाग के मंत्री होने के नाते इस अभियान से ऊर्जा बचत और जागरूकता फैलाना चाहते हैं।

हफ्ते में दो दिन पदयात्रा

ऊर्जा मंत्री ने संकल्प लिया है कि वे 1 जून से 30 जून 2025 तक हफ्ते में दो दिन पदयात्रा भी करेंगे। इस दौरान वह शहरके लोगोंसे बिजली और साफ़-सफाई से जुड़ी समस्याएं जानेंगे। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान संभव होगा उन्हें मौके पर ही हल करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें:

एमपी के ऊर्जा मंत्री तोमर ने दे दी कर्मचारियों को खुशखबरी, भर्ती को लेकर भी दिया अपडेट

पहले भी उठा चुके हैं ऊर्जा बचत से जुड़े कदम

यह कोई पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने ऐसा फैसला लिया हो। इससे पहले उन्होंने बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का ऐलान किया था ताकि बिजली की बचत की जा सके। उनका यह निर्णय भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था।

यह कदम न केवल एक मंत्री की जिम्मेदारी दिखाता है बल्कि आम नागरिकों को भी ऊर्जा बचत के प्रति प्रेरित करता है। यदि ऐसे प्रयास समाज में व्यापक रूप से अपनाए जाते हैं तो यह कदम न केवल एक मंत्री की जिम्मेदारी दिखाता है बल्कि आम नागरिकों को भी ऊर्जा बचत के प्रति प्रेरित करता है। यदि ऐसे प्रयास समाज में व्यापक रूप से अपनाए जाएं, तो निश्चित ही पर्यावरण और ऊर्जा संकट से निपटना आसान होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • ऊर्जा मंत्री
  • AC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती