EO में 17 उद्योगपतियों को नहीं मिली सदस्यता, 28 में से सिर्फ 11 को मिली एंट्री

Sandeep Kumar | Oct 13, 2025, 24:09 IST
Share
eo-17-industrialists-no-membership
जयसिंह जैन (इनसेट में) The Sootr

इस बार इंदौर के कई उद्योगपतियों का EO की सदस्यता का सपना टूट गया। कुल 28 उद्योगपतियों ने आवेदन किया था। चयन समिति ने 11 को ही स्वीकार किया। बाकी 17 को रिजेक्ट कर दिया गया।

राहुल दवे@इंदौर

Indore. दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्क एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन (Entrepreneurs’ Organization) की सदस्यता इस बार इंदौर के कई बड़े उद्योगपतियों की पहुंच से बाहर रह गई। कुल 28 करोड़पति बिजनेस ओनर्स ने सदस्यता के लिए आवेदन किया था। चयन समिति ने जांच के बाद सिर्फ 11 को ही पात्र माना और 17 नामों को रिजेक्ट कर दिया। इस बार की लिस्ट में शहर के कई जाने-माने नाम शामिल थे, जो EO की सदस्यता पाने की उम्मीद कर रहे थे।

जयसिंह जैन भी रहे नाकाम

EO में 28 लोगों ने सदस्यता पाने के लिए अप्लाई किया था। इनमें से कमेटी ने 11 को पात्र माना। इसके बाद उनकी इस संस्था में एंट्री हुई है। दूसरी ओर 17 को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन 17 में जयसिंह जैन का नाम चर्चा का विषय बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंदौर के उद्योगपतिजयसिंह जैन ने यशवंत क्लब (वायसी) के चुनाव में पत्नी के जरिए प्रवेश लेने के लिए काफी जद्दोजहद की थी। वहीं अब एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन में भी सदस्यता नहीं पा सके।

ये भी पढ़ें...इंदौर की खराब सड़कों से परेशान राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम देवड़ा को सुनाई खरी-खरी

अध्यक्ष ने बात करने से किया इनकार

इस मामले में द सूत्र ने EO इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष अनुज राठी से बात करने की कोशिश की। हालांकि, अनुज राठी ने यह कहते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया कि वे मीडिया से बात नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें...इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस

क्या है एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन?

1987 में स्थापित एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन (EO) दुनिया के प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स का ग्लोबल नेटवर्क है। यह उद्यमियों को जोड़ने, सीखने और बढ़ने का प्लेटफॉर्म देता है। आज 75 से अधिक देशों में इसके 220 चैप्टर हैं। इसमें 18,000+ प्रभावशाली व्यवसायी सदस्य हैं। यह संगठन न केवल बिजनेस ग्रोथ बल्कि पर्सनल डेवलपमेंट और लीडरशिप स्किल्स पर भी काम करता है। EO इंदौर चैप्टर में भी सक्रिय है जिसके अध्यक्ष अनुज राठी हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस

चयन कमेटी में ये थे शामिल

अनुराग माहेश्वरी, पुनीत मतलानी, कुशाग्र तोषनीवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, निपुन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, आयुष जैन, पीयूष अग्रवाल और राजुल भार्गव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 12 जिलों से मानसून विदा, रात में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम

तीन ने न कहा तो खेल खत्म!

EO की सदस्यता पूरी तरह वोटिंग और अनुशंसा प्रक्रिया पर निर्भर करती है। अगर 10 में से तीन मेंबर भी नेगेटिव वोट डाल दें, तो आवेदन रद्द कर दिया जाता है। यहां तक कि अगर कोई मेंबर मीटिंग में अनुपस्थित रहे, तो उसका वोट भी yes माना जाता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर के उद्योगपति
  • एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन
  • जयसिंह जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा