जिला पंजीयक अमरेश नायडू, बिल्डर विवेक चुघ, आर्किटेक्ट हितेंद्र मेहता, उप पंजीयक सिंह पर EOW में FIR

The Sootr | Jul 07, 2025, 17:17 IST
Share
eow-fir-indore
विवेक चुघ, हितेंद्र मेहता और अमरेश नायडू (बाएं से दाएं) Photograph: (The Sootr)

ईओडब्ल्यू इंदौर ने वरिष्ठ पंजीयक अमरेश नायडू और अन्य पर 13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी का मामला दर्ज किया है। इंदौर के बड़े बिल्डर्स विवेक चुग और अजय जैन भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं।

INDORE. ईओडब्ल्यू इंदौर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू, बिल्डर विवेक चुग पिता मोहनलाल चुघ, अजय जैन पिता महेंद्र जैन, उप पंजीयक संजय सिंह पर FIR दर्ज की है। यह इंदौर में 13,32,95,000/- (13 करोड़ 32 लाख 95 हजार) की स्टाम्प ड्यूटी चोरी कर शासन को हानि करने से जुड़ा हुआ है। कुल मिलकर इंदौर के बड़े बिल्डर और प्रसिद्ध लोग जमीन खरीदने में स्टाम्प ड्यूटी चोरी कर रहे हैं। इसके साथ ही पंजीयक अधिकारी भी मिलकर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपने लोगों को फायदा दे रहे हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 05/07/2025 को धारा 318(4), 61(2), 338, 336(3), एवं 340 भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 7 (सी), भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध हुई है।

यह है गंभीर आरोप

शिकायत में गंभीर आरोप है कि प्लाट खरीदी करने वालों ने अधिकारीगणों के साथ मिलकर शासन को स्टाम्प ड्यूटी राशि 13 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपए का नुकसान किया।



ये भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड: दूसरी परीक्षा में इन गलतियों के कारण स्टूडेंट्स को मिलेंगे इतने बोनस अंक

MPPSC 2023 के इंटरव्यू शुरू, ऑपरेशन सिंदूर, पीएम मोदी, हॉबी, एजुकेशन बैकग्राउंड से सवाल

इसमें यह सभी आरोपी है

1. विवेक चुघ पिता मोहललाल चुघ, मेसर्स एक्सक्लूसिव रियल्टी।

2. हितेन्द्र मेहता, मेसर्स सेवनहार्ट्स बिल्डकॉन एलएलपी।

3. अजय कुमार जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन।

4. संजय सिंह, उप पंजीयक, पंजीयक कार्यालय इंदौर।

5. अमरेश नायडू, वरिष्ठ जिला पंजीयक, पंजीयक कार्यालय इंदौर।

इस तरह किया खेल

आरोप है कि विवेक, हितेंद्र और अजय ने पंजीयक कार्यालय इंदौर से सांठ-गांठ कर डीएलएफ गार्डन सिटी मांगल्या सड़क की गाईड लाईन दर 50800/-रू. की दर से रजिस्ट्री नहीं की जाकर डीएलएफ गार्डनसिटी के स्वीकृत संशोधित नक्शे में काट-छांट की।

डीएलएफ गार्डनसिटी का नाम हटाकर मांगलिया सड़क गांव की गाइडलाइन दर जो बहुत ही कम केवल 14,200/-रू. प्रति वर्ग मीटर की दर थी, उसी से रजिस्ट्री कराई और इस तरह स्टाम्प ड्यूटी में 13.32 करोड़ की चोरी की। शिकायत की जांच डीएसपी ईओडब्ल्यू पवन सिंघल द्वारा की गई और इसे सही पाया गया। इसके बाद इसमें केस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें...

इंदौर BJP में पोस्टर विवाद, रणदिवे-सोनकर ने विजयवर्गीय को हटाया था, अब ऐसे मिला जवाब

इंदौर में सड़कों पर जलजमाव और गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने फूलों की माला डालकर दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर की जांच में भी साबित हुई था आरोप

इसकी शिकायत जिला प्रशासन को भी हुई थी। इसकी जांच कलेक्टर आशीष सिंह ने अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल को सौंपी थी। जांच में भी पाया गया था कि हाईवे टच होने के चलते गाइडलाइन अधिक होती है और साथ ही डेवलप कॉलोनी की गाइडलाइन नहीं लगाकर कम गाइडलाइन लगाई गई है।

इस तरह इसमें 13 करोड़ से ज्यादा की स्टाम्प ड्यूटी चोरी हुई है। इस मामले में नायूड व सिंह को नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन इनके जवाब में यह कहीं नहीं आया कि उन्होंने आखिर कम गाइडलाइन क्यों लगाई।

नायडू पहले भी कई मामलों में घिरे

नायडू का यह पहला आरोप नहीं है। वह इसके पहले भी 12 लाख की इसी तरह की स्टाम्प डयूटी चोरी में फंसे थे। जांच में भी उन्हें दोषी माना गया था और संभागायुक्त ने ही इसकी जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट लेकिन जब पंजीयक विभाग गई तो नायडू ने अपना जादू चलाया और जांच को ठंडे बस्ते में डलवा दिया।

इसके अलावा भी नायडू के खिलाफ तीन और गंभीर मामलों में शिकायतें हो चुकी है, जो सभी टैक्स चोरी करने और सांठ गांठ कर सरकार को राजस्व में चूना लगाने से जुड़ी हुई है। EOW की एफआईआर से वह अब मुश्किलों में घिर गए हैं और एक बार फिर उनकी कार्य़शैली विवादों में आई है। MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • MP
  • इंदौर
  • Indore
  • गौरव बैनल
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • FIR
  • अपर कलेक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई