बिजली कंपनी के AE उमाशंकर पाराशर के ठिकानों पर EOW का बड़ा एक्शन, इस मामले में कसा शिकंजा

Rohit Sahu | Published:
Share
MP NEWS eow
MP NEWS eow

नरसिंहपुर में EOW ने बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर उमाशंकर पाराशर के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा है। जबलपुर से आई 15 सदस्यीय विशेष टीम द्वारा की गई।

शनिवार सुबह नरसिंहपुर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट इंजीनियर उमाशंकर पाराशर के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। यह रेड EOW जबलपुर से आई 15 सदस्यीय विशेष टीम द्वारा की गई। बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच की जा रही है।

घर से फैक्ट्री तक छानबीन

EOW टीम ने नरसिंहपुर जिले में विपतपुरा, रोसरा और निवारी गांव के साथ आमगांव के पास बीनेर ग्राम स्थित ठिकानों पर दबिश दी। इनमें पाराशर का निवास, कॉमन बायोकेमिकल फैक्ट्री और एक मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है। बताया गया है कि यह प्लांट उनकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।

पाराशर की संपत्तियों की हो रही जांच

EOW के डीएसपी एबी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उमाशंकर पाराशर के पास आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट प्रमाण सामने आए हैं। सभी ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन के कागजात बरामद किए गए हैं। टीम संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है और पूरी सूची बनाई जा रही है।

विजिलेंस से कटनी तबादला, अब जांच के घेरे में

उमाशंकर पाराशर वर्तमान में कटनी के सिटी डिवीजनल ऑफिस में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे नरसिंहपुर में विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। लगभग एक वर्ष पूर्व उनका तबादला कटनी में किया गया था। अब उन्हीं के पुराने क्षेत्र में आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की गई है।

यह भी पढें...कटनी AE के ठिकाने पर EOW का छापा: करोड़ों की संपत्ति की हो रही जांच!

जांच पूरी कर होगी कानूनी कार्रवाई

EOW अधिकारियों ने बताया कि सभी दस्तावेजों की छानबीन के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। टीम की यह कार्रवाई अभी जारी है और छानबीन के बाद ही आगे का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...एमपी में कलेक्टर को निर्देश: अस्पतालों में डॉक्टर्स-दवाओं, खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


action EOW | Narsinghpur | जबलपुर EOW की कार्रवाई

Tags:
  • जबलपुर EOW की कार्रवाई
  • मध्य प्रदेश
  • Narsinghpur
  • नरसिंहपुर
  • action EOW
  • बिजली कंपनी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर