ESB में फर्जी डिग्री वाले हो रहे चयनित, नगर निगमों में फर्जी नियुक्ति

Sanjay Gupta | Apr 24, 2026, 10:52 IST
Share
mp esb news
mp esb news

ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में फर्जी डिग्री के आधार पर चयन के आरोप सामने आए हैं। ग्वालियर नगर निगम में नियुक्त कुछ कर्मचारियों पर यूजीसी से अमान्य यूनिवर्सिटी की डिग्री लगाने का आरोप है। सभी नगर निगमों में जांच की मांग की गई है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • ईएसबी परीक्षाओं में फर्जी डिग्रीधारियों के चयन का आरोप
  • ग्वालियर नगर निगम में नियुक्त कर्मचारियों की शिकायत
  • यूजीसी से ब्लैक लिस्टेड यूनिवर्सिटी की डिग्री का उपयोग
  • सभी नगर निगमों में डिग्री जांच की मांग
  • इंदौर नगर निगम ने आरटीआई पर जानकारी नहीं दी
Indore: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (esb bhopal) की परीक्षाओं में फर्जी डिग्रीधारी चयनित हो रहे हैं। चयन के बाद नगर निगम में नौकरी भी कर रहे हैं। इसे लेकर अब शिकायत हुई है। सभी नगर निगमों में चयनितों की जांच की मांग की गई है।

0f4032f1-9b5
0f4032f1-9b5


यूजीसी ने जिन यूनिवर्सिटी की डिग्री को मान्यता नहीं दी है, उन्हीं की डिग्री को लगाकर कई लोग नौकरी कर रहे हैं। ग्वालियर नगर निगम में ऐसे काम करने वालों की शिकायत शासन स्तर पर हुई है।

इसमें इन युवाओं की नौकरी और डिग्री दोनों की जानकारी शासन को दी गई है। साथ ही सभी नगर निगमों में चयनितों की डिग्री की जांच की मांग हुई है।

इनकी हुई है शिकायत

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (esb bhopal job) की ग्रुप-2 और सबग्रुप-4 भर्ती परीक्षा (2022) को लेकर शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूजीसी से ब्लैक लिस्टेड यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों के आधार पर इन अधिकारियों का चयन हुआ। इसमें ग्वालियर नगर निगम में काबिल सिंह राजौरिया और अभिषेक मिश्रा सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी पद पर नियुक्त हुए हैं।

इन यूनिवर्सिटी से ली फर्जी डिग्री

शिकायत में बताया गया है कि ग्वालियर निगम में चयनित राजौरिया और मिश्रा के बारे में सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज मिले हैं।

इसके अनुसार, राजौरिया ने बैचलर और अर्बन प्लानिंग का सर्टिफिकेट प्रोग्राम राजीव गांधी इंस्टिट्यूट एंड मैनेजमेंट (अलवर, राजस्थान) से लिया है।

मिश्रा ने मास्टर ऑफ अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग की डिग्री संघाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मणिपुर से ली है। ये यूजीसी से ब्लैक लिस्टेड हैं और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मंजूरी भी नहीं मिली है।

इंदौर नगर निगम ने नहीं दी जानकारी

उधर शिकायतकर्ता ने नगर निगम इंदौर से भी चयनितों के दस्तावेज मांगे थे। हालांकि सूचना के अधिकार के आवेदन पर भी यह जानकारी नहीं दी गई है।

यूजीसी ने जारी की हुई सूचना

यूजीसी ने 28 मार्च को सार्वजनिक नोटिस (फर्जी डिग्री मामला) जारी किया था। इसमें बताया गया था कि राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 की किसी भी धारा के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है। संस्थान यूजी और पीजी दोनों ही डिग्री देने के लिए अधिकृत नहीं है। यहां से ली गई कोई भी डिग्री उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरियों के लिए अमान्य होगी।

6281a129-8c7
6281a129-8c7


ad40210b-fd3
ad40210b-fd3


ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी ईएसबी वनरक्षक भर्ती 2026: पदों की संख्या बढ़ी, संशोधित रूलबुक जारी

ईएसबी की तीन परीक्षा में नकल घोटाले में अलग-अलग रवैया, कंपनी का नाम किसी में भी नहीं

ईएसबी की सिपाही, आबकारी परीक्षा के नकल घोटाले में FIR, लेकिन जेल प्रहरी में हुआ बड़ा खेल दबा दिया

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • ग्वालियर नगर निगम
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
  • यूजीसी
  • नगर निगम इंदौर
  • फर्जी डिग्री
  • फर्जी डिग्री मामला
  • ESB
  • esb bhopal job
  • esb bhopal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच