पीएचक्यू परीक्षा परिणाम : 10 लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार करने में ESB की फूली सांस

Sanjay Sharma | Updated:
Share
esb-preparing-result-for-10-lakh
esb-preparing-result-for-10-lakh

पीएचक्यू ने मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी करने की मांग की है। 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का परिणाम एक महीने में जारी करना था, लेकिन कर्मचारी चयन मंडल अब तक पुलिस मुख्यालय को जवाब नहीं दे सका है।

BHOPAL. पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी करने की मांग की। इस मांग के बाद MP कर्मचारी चयन मंडल की चिंता बढ़ गई है। 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा का परिणाम एक माह में जारी करना था। कर्मचारी चयन मंडल अब तक पुलिस मुख्यालय को जवाब नहीं दे पाया है।

पुलिस मुख्यालय 7500 पदों पर फिजिकल टेस्ट की तैयारी को लेकर असमंजस में है। मार्च से गर्मी बढ़ने की संभावना से शारीरिक दक्षता टेस्ट में दिक्कतें आ सकती हैं। चयन शाखा को 2022 में फिजिकल के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत और अन्य बीमारियों की चिंता है। ईएसबी अभी ऑनलाइन परीक्षा के आंसर की पर आई आपत्तियों का समाधान नहीं कर सका है।

मध्य प्रदेश में आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए गृह विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को दी गई थी। परीक्षा के लिए 15 से 29 सितंबर के बीच आवेदन भरे गए थे। इस परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किए थे। इनमें से 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चली ऑनलाइन लिखित परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में कानूनी पेंच, ब्लैकलिस्टेड कंपनी करा रही भर्ती?

गर्मी में फिजिकल टेस्ट बनेगा परेशानी

पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा ने ईएसबी से 15 जनवरी से पहले परिणाम जारी करने की मांग की है। चयन शाखा के प्रभारी एडीजी शाहीद अबसार का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम पर दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह परीक्षा खुले मैदानों पर होगी। देरी से परिणाम आने पर शारीरिक दक्षता परीक्षण में दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि मार्च के बाद गर्मी बढ़ने लगेगी।

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेस और ऐप्स

गर्मी में अभ्यर्थियों के लिए जोखिम

पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण गर्मी बढ़ने से पहले ही पूरा कराना चाहती है। इसके पीछे पिछली भर्ती में तेज गर्मी के कारण हुए हादसों को वजह बताया जा रहा है। मई 2022 में आरक्षक भर्ती में शामिल एक अभ्यर्थी की 800 मीटर दौड़ते समय मौत हो गई थी।

सिवनी के नरेन्द्र कुमार गौतम 9 मई को जबलपुर में दौड़ रहे थे। इस दौरान चक्कर आकर वह गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बालाघाट के इंद्र कुमार लिल्हारे भी गिर गए। गर्मी में वह ट्रैक पर गिर पड़े। पुलिस अधिकारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी जान बच गई।

महीनों बाद आए परीक्षा परिणाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा साल 2023 में 6 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया। लेकिन एक का भी परिणाम इस साल जारी नहीं हुआ। मई 2023 में हुई वन रक्षक- क्षेत्र रक्षक परीक्षा का परिणाम ईएसबी पूरे 10 माह बाद मार्च 2024 को जारी कर पाया था।

इसी साल ग्रुप-4 असिस्टेंट ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा जुलाई में हुई। लेकिन परिणाम सात महीने बाद जारी किया गया। जून 2023 में ईएसबी द्वारा स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 8 माह इंतजार करना पड़ा।

जुलाई 2023 में वरिष्ठ कृषि विकास और उद्यान अधिकारी भर्ती परीक्षा हुई, लेकिन परिणाम तैयार करने में सात महीने लग गए। उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा अगस्त 2023 में हुई, लेकिन इसका परिणाम छह महीने बाद आया। 2023 में आखिरी परीक्षा पुलिस आरक्षक भर्ती की थी, जो अगस्त से सितंबर के बीच हुई। इसके नतीजे जारी करने में ईएसबी को सात महीने लग गए।

2024 में परीक्षा और रिजल्ट रहे सुस्त

साल 2024 में कर्मचारी चयन मंडल सरकारी विभागों के लिए भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में सुस्त रहा। इस साल केवल दो भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया। ग्रुप-3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा अगस्त माह में हुई जिसका परिणाम चार माह में जारी कर दिया गया। यह परीक्षा 283 पदों के लिए हुई थी, इसलिए अभ्यर्थियों की संख्या सीमित थी। दूसरी परीक्षा सितंबर में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के 450 पदों के लिए हुई। इसका परिणाम चार महीने बाद दिसंबर में आया।

2025 में हुई सबसे ज्यादा परीक्षाएं

भर्ती परीक्षाओं की सुस्ती पर सरकार के संज्ञान के बाद 2025 में कर्मचारी चयन मंडल की कार्यशैली में बदलाव आया। इसके चलते इस साल जनवरी से दिसम्बर माह के बीच 11 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया गया। इनमें से सात परीक्षाओं का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। शेष परीक्षाओं में परिणाम का इंतजार जारी है।

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा फरवरी माह में स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसका रिजल्ट दो माह में ही जारी कर दिया गया। यह बीते दो साल में सबसे कम अवधि में जारी किया गया परीक्षा परिणाम था। इसके बाद मार्च में हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे तीन महीने बाद आए। अप्रैल में हुई खेल, संगीत, और गायन-वादन शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम पांच महीने बाद सितंबर में जारी किया गया।

ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3 की स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा मई में हुई थी जिसका परिणाम छह माह बाद आया। ग्रुप-1 के सब ग्रुप-3 के पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा मई में हुई, जिसका परिणाम चार महीने में घोषित किया गया। ग्रुप-1 के सब ग्रुप-1 और 2 की परीक्षा जून में हुई, जिसका परिणाम दो महीने में जारी किया गया। पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा सितंबर 2025 में हुई, और इसका परिणाम दो महीने में घोषित किया गया। वहीं, सूबेदार स्टेनोग्राफर और एएसआई भर्ती परीक्षा अभी जारी है, इसलिए परिणाम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

मध्यप्रदेश में DPC का सख्त फैसला : विवाद और जांच के चलते 5 IAS अफसरों का प्रमोशन रुका

इन परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ली गई कई परीक्षाओं के परिणाम लंबे इंतजार के बावजूद जारी नहीं हो पाए हैं। सितंबर 2025 में हुई आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा और अक्टूबर 2025 में हुई प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। 2025 में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तीन परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाएंगी। इनमें सूबेदार-एसआई भर्ती परीक्षा और ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त परीक्षा जनवरी में होगी, जबकि ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी।

MPESB से उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा MP-HSTET 2026 बाहर, बीएड पास आउट में भारी निराशा

समय पर रिजल्ट देने की कोशिश पूरी : ईएसबी डायरेक्टर

पुलिस आरक्षक भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी तक जारी करने पर द सूत्र ने ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय से बात की। उन्होंने बताया कि परीक्षा 45 दिन चली। दो शिफ्टों में 90 शिफ्टों में 9000 सवाल पूछे गए। परीक्षा 15 दिसंबर को पूरी हुई। अब आंसर की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियां आ रही हैं। इनका समाधान करने के लिए एक्सपर्ट पैनल बढ़ाने पर विचार हो रहा है। ज्यादा आपत्तियां आईं तो परिणाम में देरी हो सकती है। कर्मचारी चयन मंडल पुलिस मुख्यालय की मांग के अनुसार परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए सभी संसाधन उपयोग किए जा रहे हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • पुलिस आरक्षक भर्ती
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • ESB
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन