रिटायर्ड आईएएस नियाज खान बोले-मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबरन नसबंदी का कानून बने

Anjali Dwivedi | Published:
Share
रिटायर्ड आईएएस नियाज खान
रिटायर्ड आईएएस नियाज खान

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने देश की बढ़ती आबादी को नासूर बताते हुए सरकार से जबरन नसबंदी कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी को लेकर एक्स (X) पर विवादित टिप्पणी की है। आईएएस नियाज खान ने सरकार से देश में जबरन नसबंदी कानून बनाने और उसे लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की डेढ़ अरब आबादी अब नासूर बन चुकी है।

जबरन नसबंदी कानून बनाने की मांग

रिटायर्ड आईएएस ने X पर लिखा किअब जबरदस्ती नसबंदी कराने पर विचार करने का समय आ गया है। लोग स्वयं नसबंदी कराएं या सरकार इसे हर नागरिक के लिए अनिवार्य बनाए। ऐसा नहीं करने पर देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक विशेष वर्ग को निशाना बनाया है। उन्होंने लिखा कि मुस्लिम समुदाय में ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं। इसलिए इस समुदाय में नसबंदी कड़ाई (जनसंख्या नियंत्रण) से कराई जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है।

भ्रष्टाचार पर जनता की चुप्पी पर सवाल

खान ने देश में भ्रष्टाचार और राजनीतिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि भ्रष्टाचार देश को भीतर से खोखला कर रहा है। इसके बावजूद आम लोग मौन हैं और मुफ्त की सुविधाओं में पूरी तरह मस्त हैं। जनता खुद भ्रष्ट लोगों को चुनाव जिताती है।

सुपरपावर बनने के दावों को नकारा

पूर्व आईएएस ने देश के नागरिकों की नैतिकता पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि लोगों का जमीर और आत्मा दोनों पूरी तरह मर चुके हैं। ऐसे बदतर हालात में भारत के सुपरपावर बनने के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। देश की व्यवस्था को सुधारना बहुत जरूरी है।

नेताओं के विचारधारा पर साधा निशाना

नियाज खान ने राजनीतिक क्षेत्र में जारी बड़े वैचारिक संकट पर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि सत्ता लोलुप नेता कुर्सी के लिए रातों-रात अपनी विचारधारा बदल लेते हैं। धर्मनिरपेक्ष दिखने वाले नेता पल भर में कट्टरपंथी बन जाते हैं। इस खेल में आम लोग मूकदर्शक बने रहते हैं।

FAQ

  1. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर क्या मांग की है?
    नियाज खान ने देश की बढ़ती आबादी को एक बड़ा संकट बताते हुए सरकार से देश में जबरन नसबंदी कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि जनता खुद ऐसा करे या फिर सरकार इसे अनिवार्य बनाए।
  2. नियाज खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में किस समुदाय का विशेष रूप से उल्लेख किया?
    उन्होंने अपने पोस्ट में विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय का उल्लेख किया है। खान के मुताबिक, इस समुदाय में ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं, इसलिए यहां नसबंदी के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए।
ये खबरें भी पढ़ें...

बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी, वर्दी और गनमैन संग स्टेज पर झाड़ा रौब

MP के 46 आईएएस अफसर जाएंगे मसूरी, विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा भी शामिल

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में लगे तीन PSO को हटाया, विवादित बयान के बाद उठाया कदम

ग्वालियर DIG असित यादव का विवादित बयान: तीस मार खां की पहले ही ऐसी-तैसी करूंगा, वीडियो वायरल

Tags:
  • आईएएस नियाज खान
  • भ्रष्टाचार
  • सोशल मीडिया
  • विवादित बयान
  • आईएएस अधिकारी
  • जनसंख्या नियंत्रण
  • मध्य प्रदेश कैडर
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल