नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी डिप्टी कलेक्टर ने ठगे 1 लाख
Vishwanath Singh | Mar 05, 2025, 18:04 IST
The Sootr
एमआईजी पुलिस के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर बनकर महाराष्ट्र के ठग ने इंदौर के एक युवक से 1 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। इस मामले में एमआईजी पुलिस ने अरोपी को पकड़ लिया है।
इंदौर की एमआईजी पुलिस ने फर्जी डिप्टी कलेक्टर को पकड़ा है। आरोप है कि उसने बीबीए के छात्रों से नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए ठग लिए थे। वह रौब दिखाने के लिए लाल बत्ती की गाड़ी से आता–जाता था। छात्रों से रुपए ऐंठने के बाद वह कई दिनों तक टालमटोल करता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसे धरदबोचा। बताया जा रहा है कि वह ट्रांसजेंडर बनना चाहता था। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इसके लिए उसने फर्जी डिप्टी कलेक्टर बनने का ख्याल आया और फिर वह फर्जी डिप्टी कलेक्टर बनकर लोगों से रुपए ठगने लगा।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर बनकर महाराष्ट्र के ठग ने इंदौर के एक युवक से 1 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। इस मामले में एमआईजी पुलिस ने अरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी संकेत चव्हाण ने मंदिर में मिले बीबीए स्टूडेंट सारांश मिश्रा को स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लिए और फिर कई दिनों तक टालमटोल करता रहा।
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
मामला दो दिन पहले सामने आया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। टीआई सीबी सिंह ने बताया कि सारांश मिश्रा की शिकायत पर संकेत चव्हाण निवासी स्मार्ट लिंविग पुष्प विहार कॉलोनी खजराना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर महापौर केसरी दंगल प्रतियोगिता विवादों में, डोप टेस्ट आरोपी बनी विजेता
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मणों मतदाताओं ने रखी संजय शुक्ला की लाज, उनकी बाबूजी पैनल ने किया सूपड़ा साफ
शिकायतकर्ता सारांश ने बताया कि वह अपने पिता को लेकर संकेत के बताए पते पर रुपए लेकर पहुंचा। घर के बाहर दरवाजे पर डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगी थी। संकेत ने करीब 1 लाख 10 हजार रुपए 3-4 किश्तों में लिए। बाद में संकेत 3 लाख रुपए मांगने लगा। कुछ डॉक्यूमेंट बनवाए, लेकिन जब उसके डिपार्टमेंट में जांच कराई तो वह फर्जी निकला। शंका होने पर उसके घर पहुंचे तो वहां से नेम प्लेट हटी हुई थी। जब जानकारी निकाली तो पता चला कि संकेत नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है। वहां भी इस तरह की ठगी कर फरार हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस में जाने की बात कही तो उसने करीब 40 हजार रुपए दो किश्तों में वापस कर दिए।
यह खबर भी पढ़ें... धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर
एमआईजी पुलिस को जानकारी मिली है कि संकेत असल में जिस से आता था उस पर उसने एसडीएम लिखवा रखा था। कार को वह उज्जैन से लेकर आता था। वहां वह किसी अफसर के ड्राइवर के संपर्क में था। पुलिस अब इस मामले में उज्जैन के ड्राइवर से भी पूछताछ करेगी।
नौकरी लगवाने का झांसा देता था
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
The Sootr
धोखाधड़ी में किया केस दर्ज
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर महापौर केसरी दंगल प्रतियोगिता विवादों में, डोप टेस्ट आरोपी बनी विजेता
भोपाल के राजस्व विभाग में बताया था खुद को
सारांश ने पुलिस को बताया कि आरोपी संकेत से उसकी पहचान जनवरी 2025 में महालक्ष्मी मंदिर में हुई थी। संकेत लालबत्ती कार से मंदिर आया था। बातचीत में उसने खुद को भोपाल में राजस्व डिपार्टमेंट में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ होने की बात कही थी। सारांश ने कहा जब संकेत से मैंने सरकारी जॉब लगवाने का पूछा तो उसने 30 हजार रुपए में काम होने की बात कही। बाद में वह 70 हजार रूपए मांगने लगा। इसके बाद उसने 3 लाख रुपए तक मांगे।
पिता के साथ पहुंचा मिलने
यह खबर भी पढ़ें... धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर
कार पर लिखवा रखा था SDM
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari