इंदौर के कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में पूर्व कांग्रेसी विधायक और अब बीजेपी नेता संजय शुक्ला की लाज ब्राह्मण मतदाताओं ने रख ली। उनके स्वर्गीय पिता पंडित विष्णुप्रसाद शुक्ला के नाम से बनी बाबूजी पैनल के प्रति मतदाताओं की श्रद्धा कम नहीं हुई और उनके नाम पर ही पड़े वोटों से शुक्ला की एकतरफा जीत हुई। उनकी पैनल ने विरोध में उतरे विकास अवस्थी की पारदर्शी पैनल का सूपड़ा साफ कर दिया। श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा इंदौर के सभापति पर उनकी जीत हुई और बाकी पदों पर भी उनके उम्मीदवार जीते। विकास अवस्थी खुद भी हारे और पैनल भी। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के कारण एक अलग बॉक्स में 300 से अधिक मतदाताओं को वोट डालने थे जिसमें से करीब 180 वोट डले हैं, इनकी गिनती बाद में होगी। ऐसे में औपचारिक तौर पर हार-जीत घोषित करने में अभी तकनीकी पेंच है।
इन पदों पर यह जीते
सभापति के लिए – संजय शुक्ला ने अरविंद मिश्रा को 507 वोट से हराया।
मंत्री पद के लिए- अनूप वाजपेयी ने विरोधी और पैनल पारदर्शी पैनल के विकास अवस्थी को 319 वोट से हराया।
उपमंत्री के लिए- अर्चना अवस्थी ने उमेश पांडे को हराया
ये भी खबर पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में दांव पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला की साख, नजरें गोलू पर
उपसभापति के लिए- तीन पद
संजय शुक्ला की पैनल से राजेश्वरी तिवारी, सुरेंद्र वाजपेयी और सुलेखा शुक्ला तीनों जीते।
विकास अवस्थी की पैनल से- उमाशंकर पाण्डे, कमलेश पाण्डे और जगदीश दीक्षित तीनों हार गए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए- शुक्ला की पैनल के यूके दीक्षित ने अखिलेश त्रिपाठी को करीब 900 वोट से हराया।
/sootr/media/media_files/2025/03/03/n0cXhRKLA61LmgL28LuF.jpeg)
ये भी खबर पढ़ें... ब्राह्मण राजनीति में संजय शुक्ला की साख पर फैसला आज, समझाइश से गोलू आएं साथ
कार्यकारिणी में कुल 14 पद हैं-
संजय शुक्ला की पैनल के सभी 14 प्रत्याशी अनिल दुबे, आनंद मिश्रा, ओम्रकाश शुक्ला, उमाशंकर चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला, प्रकाश वाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, विभूति शुक्ला, वंदना शुक्ला, सच्चिदानंद दिवेदी, सतीश पाण्डेय, सतीश दुबे, सुनीता तिवारी चुनाव में देर रात तक आगे थे।
विकास अवस्थी की पैनल से प्रत्याशी आलोक दीक्षित, आशुतोष दुबे, गायत्री शुक्ला, गीतांजली वाजपेयी, गौरव दिवेदी, नीलेश तिवारी, पवन शुक्ला, प्रमोद अवस्थी, रमेश मिश्रा, लोकेशचंद्र वाजपेयी, संतोष शुक्ला, संस्कार पाण्डे, संतोष तिवारी, संतोष मिश्रा पीछे थे।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें