थाने से कुछ दूरी पर वसूली कर रहा था नकली पुलिसवाला, असली ने ऐसे पकड़ा

Sourabh Bhatnagar | Nov 19, 2024, 09:02 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

भोपाल में एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर के अशोका गार्डन इलाके में रहता है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे वसूलता था।

राजधानी भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर अवैध वसूली कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया। आरोपी आनंद सेन (32) अशोका गार्डन इलाके में रहता है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ा। जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला आरोपी आनंद सेन कई जगहों पर वसूली की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस की गाड़ियों के साथ सेल्फी और रौब

आरोपी के पास पुलिस की कई वर्दियां पाई गईं। वह पुलिस गाड़ियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था ताकि लोगों पर रौब जमा सके। आरोपी के मोबाइल से यूपीआई पेमेंट्स के कई स्क्रीनशॉट बरामद हुए हैं, जिनमें लोगों द्वारा उसे पैसे भेजने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह पैसा ठगी का है या किसी अन्य गतिविधि से कमाया गया।

जबलपुर में शातिराना ठगी : सरगना ने युवक को झांसा देकर पत्नी से कराई फर्जी शादी

गिरफ्तारी के दौरान खुलासा

एसपी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से एमपी नगर क्षेत्र में वर्दी में एक युवक द्वारा वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। दो दिन पहले उसकी तस्वीर भी पुलिस को मिली। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट चौराहे पर एक दुकानदार से अवैध वसूली कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कबूल किया कि वह नकली पुलिसकर्मी है और पैसा कमाने के लिए वर्दी का दुरुपयोग कर रहा था।

नकली अदालत, नकली जज और नकली वकील, यहां सालों से चल रहा था फर्जी कोर्ट

छतरपुर में भी वारदात

पूछताछ में आनंद सेन ने छतरपुर में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और यह ठगी कब से जारी थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • नकली पुलिस वाला गिरफ्तार
  • नकली पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा