ग्रामीणों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने बेटा-बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 7 लोगों पर आरोप

Pratibha Rana | Published:
Share
गगद9
Mandsaur Suicide case

मंदसौर में एक पिता ने अपने दो बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। तीनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। पुलिस को वहां एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें गांव के 7 लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

Mandsaur. मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिता ने अपने बेटा और बेटी के साथ आत्‍महत्‍या ( Mandsaur Suicide) कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की बात कही है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर पथराव और तोड़फोड़ की।

ये खबर भी पढ़िए...आदित्य 1 की लॉन्चिंग के दिन ISRO Chief को पता चला कैंसर, जज्बा ऐसा कि काम में जुटे रहे

पेड़ पर लटकी मिलीं तीन लाशें


जानकारी के अनुसार ( Mandsaur News ) रुंडी गांव का रहने वाले प्रकाश बंजारा (35) ने अपनी बेटी सुमन (13) और बेटे विशाल (10) को पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा दी। पहले प्रकाश ने अपने दोनों बच्चों को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गरोठ एडिशनल एसपी, सीतामऊ एसडीओपी, शामगढ़ थाना टीआई सहित पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें तीन महीने पहले प्रकाश की पत्नी के साथ हुई घटना में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं कराने का आरोप है। इसके अलावा ग्रामीणों पर भी प्रताड़ना का आरोप है। प्रकाश, कंबल बेचने का काम करता था।

ये खबर भी पढ़िए...MP में फिर सर्दी का जोर, सक्रिय होगा नया सिस्टम, इन जिलों में होगी बारिश

सुसाइड में ये लिखा-


सुसाइड नोट में गांव के ही रहने वाले राजू बंजारा, कालू बंजारा और गीता बाई समेत उनके परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। इसमें प्रकाश ने लिखा है कि तीन महीने पहले इन सभी ने मेरी पत्नी नेनी के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की थी, उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। पुलिस को इसकी जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी, प्रकाश को लगातार धमका रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...NEWS UPDATE : BSP नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सरेराह की फायरिंग

ये खबर भी पढ़िए...nepotism से कंप्रोमाइज क्यों,BJP की पहली लिस्ट में दिखा 3 बातों का डर?

ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में की तोड़- फोड़


इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के मकान पर तोड़- फोड़ की। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने मृतकों के शव रखकर आरोपी राजू बंजारा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • Mandsaur News
  • मप्र क्राइम
  • Mandsaur Suicide
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर