महाकाल मंदिर में रील बनाने से रोका तो दबंग लड़कियों ने तीन लेडी गार्ड को पीटा

Sandeep Kumar | Apr 07, 2024, 14:34 IST
Share
द सूत्र
द सूत्र

महाकाल मंदिर परिसर में कुछ लड़कियों ने तीन महिला सुरक्षा गार्डों को पीट दिया। मारपीट का एक VIDEO भी सामने आया है। आरोपी लड़कियों पर महाकाल थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

BHOPAL. उज्जैन के महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple ) परिसर में कुछ युवतियों ने तीन महिला सुरक्षा गार्ड्स ( female security guards ) को पीट दिया। युवतियां प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही थीं। गार्ड ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे हमलावर हो गईं। मामला शनिवार का है। पीड़ित गार्ड महिला की शिकायत पर महाकाल थाना में आरोपी युवतियों पर FIR दर्ज कराई गई है। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है।

ये खबर भी पढ़िए...लिव इन रिलेशनशिप पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या कह दिया कोर्ट ने

प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहीं थीं लड़कियां

पुलिस के मुताबिक, ‎शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति और ‎संगीता चंगेसिया श्री महाकालेश्वर‎ मंदिर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी ‎करती हैं। मंदिर के ‎प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ ‎लड़कियां रील बना ‎रही थीं। ड्यूटी पर तैनात तीनों‎ महिला सुरक्षा गार्ड ने लड़कियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने ‎से मना किया तो चार-पांच‎ लड़कियों ने तीनों महिला‎ सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर दी।‎ घटना को देखकर अन्य गार्ड पहुंचे और मामले को शांत कराने के साथ पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़िए...झाबुआ में बस में मिले सवा करोड़ कैश, 22 किलो चांदी गुजरात राजकोट के बड़े हवाला, सराफा कारोबारी भीकाजी की

मंदिर समिति ने कराया केस दर्ज

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 6 अप्रैल को सुरक्षा एजेंसी की महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना महाकाल में नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...बोल हरि बोल : हवा में बीजेपी… मंत्रीजी भी उड़ेंगे, कुएं में भांग और पंडितजी की गोली

प्रसाद नहीं लेने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील को पीटा था

बता दें कि छह दिन पहले उज्जैन में प्रसाद नहीं खरीदने पर दुकानदार और उसके साथी ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट के वकील और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। वकील का सिर फोड़ दिया था और परिवार की महिला को बाल पकड़कर गाड़ी से खींचा था। बच्चियों से छेड़खानी की थी। हमले में वकीक परिवार के तीन लोग घायल हुए थे। घटना कालभैरव मंदिर के बाहर की हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़िए...Lok sabha election 2024 : मध्य प्रदेश की इन सीटों पर हैं एक नाम वाले कई कैंडिडेट, जानें कौन हैं वो प्रत्याशी

Tags:
  • Mahakal Temple
  • female security guard
  • महाकाल थाना
  • तीन महिला सुरक्षा गार्ड्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा