राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पर FIR, महिला स्वास्थकर्मी को खुलेआम पीटने का है आरोप

Pratibha ranaa | Jun 18, 2024, 08:31 IST
Share
राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष
राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष

राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का कहना है कि वे पेयजल लाइन देखने गए थे। ऊपर से किसी ने कुछ फेंका, इसकी वजह से मैं पीछे हटा और देखने लगा। ऊपर से हम लोगों से ही बदतमीजी की गई। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है...

राजगढ़ में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने छोटी सी बात पर फावड़ा उठाकर उसे मारने की कोशिश की है। अब नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर एफआईआर दर्ज की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर FIR


बता दें, राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने कुछ साथियों के साथ हाथ में डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं।

उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिला स्वास्थकर्मी को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि विनोद साहू वायरल हो रहे इस वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं।

कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर बीजेपी को घेरा


कांग्रेस ने अपने X और फेसबुक अकाउंट पर राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक म्यूट वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा- भाजपा नेताओं का आतंक देखिए, भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू गुंडागर्दी करते हुए... सरेआम एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के घर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने पहुंचे और महिला को धमकाया। जब महिला इस प्रताड़ना की शिकायत करने थाने जा रही थी, तब भी भाजपा नेताओं ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को रोककर डराया-धमकाया। मोहन यादव आप सरकार चला रहे हैं या गिरोह?

ये कांग्रेस की साजिश- नपा अध्यक्ष


वहीं इस मामले में विनोद साहू का कहना है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। महिला स्वास्थ्यकर्मी मीनाक्षी कुबड़े राजगढ़ में सरकारी क्वार्टर में रहती है। वहां अपार्टमेंट में लगाया गया गेट विवाद की वजह है।

यहां पर रह रहे सभी कर्मचारियों ने पैसे जमाकर गेट लगवाया है। इस दौरान गेट लगा रहे नगर पालिका कर्मचारियों से मीनाक्षी ने कहा कि मैंने भी पैसे दिए हैं। मुझ से कोई सलाह नहीं ली गई। इस बात पर कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बुला लिया।

मीनाक्षी कुबड़े ब्यावरा के सिविल अस्पताल में पदस्थ हैं। उनका कहना है कि मैं सरकारी क्वार्टर में रहती हूं। दोपहर को चंद्र प्रकाश पंवार (नपा कर्मचारी) से पूछने गए थे कि ये जो गेट लगा रहे हैं वो आप सबसे पूछकर लगा लेते तो हमें भी अच्छा लगता। इस पर उन्होंने कहा कि ये ऑर्डर विनोद साहू जी ने दिया है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी।

इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को फोन कर दिया। वे यहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। उसके बाद साहू नीचे गए और फावड़ा उठाकर महिला को मारने आए। आस- पास मौजूद लोगों ने महिला को बचाया।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष
  • राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू
  • विनोद साहू पर एफआईआर
  • rajgarh municipal president threaten
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा