4 साल से MP में अटका फायर सेफ्टी एक्ट, जानें कब बना था एक्ट का ड्राफ्ट

Sandeep Kumar | Mar 10, 2024, 08:28 IST
Share
PIC
आगजनी की घटनाओं के बाद भी क्यों लागू नहीं हो रहा फायर सेफ्टी एक्ट !

मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में आए दिन हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद भी शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं तय हो रही है। प्रदेश में चार साल से अटका फायर सेफ्टी एक्ट (Fire Safety Act ) अभी तक कानून के रूप में अस्तित्व में नहीं आ सका है।

BHOPAL. वल्लभ भवन ( Vallabh Bhavan ) में लगी आग की घटना की जांच के निर्देश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने दे दिए हैं, उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। आग की घटना में पुराने दस्तावेजों के साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि सरकारी दफ्तरों में आगजनी की घटना, घटने के बाद ही केवल जांच के आदेश क्यों दिए जाते हैं? इन घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस उपाए सरकार की तरफ से अब तक क्यों नहीं किए गए हैं? पिछले साल 13 जून की मंत्रालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित सतपुड़ा भवन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद भी प्रदेश में अब तक फायर सेफ्टी एक्ट ( Fire Safety Act ) लागू नहीं हो सका है। एक्ट का ड्राफ्ट साल 2020 में बन गया था, लेकिन अभी तक कानून अस्तित्व में नहीं आ सका है।

ये खबर भी पढ़िए..पटेल का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी पर हमला, उनके पास ना विजन ना समझ

ये खबर भी पढ़िए...न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह होंगे मध्य प्रदेश के नए लोकायुक्त

केंद्र ने फायर सेफ्टी एक्ट 2019 में किया था पास

केंद्र सरकार ( Central government ) ने साल 2019 में फायर सेफ्टी एक्ट ( Fire Safety Act ) का ड्राफ्ट बनाकर राज्यों को भेजा था। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी ड्राफ्ट बना था। इसमें कई बदलाव होते रहे और 2022 में मप्र अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम- 2022 का ड्राफ्ट तैयार हो गया। लेकिन अब तक यह लागू नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक सतपुड़ा भवन के अग्रिकांड के बाद नगरीय विकास एवं आवास संचालनालय ने एक्ट का ड्राफ्ट फाइनल करके मंत्रालय में उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया था। यह वहीं लंबित है।

ये खबर भी पढ़िए...Digvijay ने कहा- शुक्ला और पटेल के कई धंधे, इसी के डर से वो BJP में गए

राज्यों में फायर-इमरजेंसी सर्विस बनाने का प्रावधान

ड्राफ्ट में प्रॉपर्टी टैक्स के साथ बिल्डिंगों में फायर सेस लगाने का भी प्रस्ताव है। राज्य स्तर पर फायर-इमरजेंसी सर्विस बनाने का प्रावधान है। डायरेक्टर स्तर के अधिकारी इसके मुखिया होंगे। हर निकाय में फायर ऑफिसर की नियुक्ति होगी। नए अग्निशमन सेवा केंद्र भी खोले जाएंगे। हर अग्निशमन केंद्र में फायर अफसर की नियुक्ति होगी। आग की सूचना करने, उस पर कार्यवाही करने, अग्निकांड से बचाव के उपाय, अग्निशमन की प्रक्रिया बाधित करने वालों पर जुर्माना-सजा जैसे प्रावधान के अलावा बहुमंजिला इमारतों की जांच जैसे प्रावधान शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए..वल्लभ भवन अग्निकांड: कौन सी फाइलें थीं इस कक्ष में, जो हो गईं राख ?

Tags:
  • central government
  • Mohan Yadav
  • vallabh bhavan
  • Fire Safety Act
  • सतपुड़ा भवन
  • फायर सेफ्टी एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच