Digvijay Singh : बीजेपी ने बीफ कंपनी से लिया 100 करोड़ का चंदा

Vikram Jain | May 04, 2024, 17:16 IST
Share
Former CM Digvijay Singh targets BJP in electoral bond issue
Former CM Digvijay Singh targets BJP in electoral bond issue

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को गौ माता विरोधी बताते हुए दावा किया कि बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर गौमांस बेचने वाली कंपनी से 100 करोड़ रुपए का चंदा लिया है।

BHOPAL. करोड़ों रुपए का चुनावी चंदा लेने वाली राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। इलेक्टोरल बांड (electoral bond) को लेकर विपक्षी गठबंधन लगातार बीजेपी पर हमलावर बना हुआ है। बीफ कंपनी से चंदा लेने के आरोप को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दल बीजेपी को जमकर घेर रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर गौमांस बेचने वाली कंपनी से 100 करोड़ रुपए का चंदा (Donation of Rs 100 crore from beef selling company) लिया है।

गौ माता विरोधी है बीजेपी: दिग्विजय सिंह

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को गौ माता का विरोधी बताया है। उन्होने कहा कि बीजेपी के राज में गौ माता दाना पानी के लिए तरस गई हैं। इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि गौ हत्या पाप है, लेकिन इलेक्टोरल बांड के नाम पर गौ मांस निर्यात करने वाली कंपनी से 100 करोड़ रुपए का चंदा लेते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि बीजेपी ने चंदा स्वीकार भी कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

बिल घोटाले में निगम की जांच पूरी, 188 फाइल की लिस्टिंग, जांच 20 तक ही सीमित रही, बड़ा अधिकारी जिम्मेदार नहीं

गौ सेवा के लिए कमलनाथ सरकार की तारीफ

पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी कितने दोहरे मापदंडो वाली पार्टी है। वहीं दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शासन में कई गौशालाएं खोली गई थीं। गौ माता के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। लेकिन आज बीजेपी शासन में गौमाता सड़कों पर मारी-मारी घूम रही हैं। इस दौरान उन्होने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

मेरे पिता सबसे बड़े सनातनी: जयवर्द्धन सिंह

दिग्विजय सिंह के बेटे व कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने अपने पिता को सबसे बड़ा सनातनी बताते हुए कहा उनके पिता ने आवन गांव में संस्कृत विद्यालय स्थापित कराया, जहां वेदपाठ पढ़ाया जाता है। भारतवर्ष में इस संस्कृत विद्यालय की पहचान है। जयवर्द्धन ने कहा कि रोडमल नागर ने विकास के नाम पर एक ईंट भी लगाई हो तो बताएँ। सांसद रोडमल नागर पिछले 10 साल से लापता हैं। लोकसभा में क्षेत्र के विकास के लिए एक भी भाषण नहीं दिया, ऐसे लोगों को जवाब देने का वक्त आ गया है।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Jaivardhan Singh
  • Electoral bond
  • Rajgarh Lok Sabha seat
  • राजगढ़ लोकसभा सीट
  • इलेक्टोरल बांड
  • Donation of Rs 100 crore from beef selling company
  • जयवर्द्धन सिंह
  • गौमांस बेचने वाली कंपनी से 100 करोड़ रुपए का चंदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि