करोड़ों की संपत्ति के आरोपों के बीच पूर्व डिप्टी कमिश्नर की शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में पोस्टिंग
Neel Tiwari | Aug 12, 2025, 18:10 IST
former-deputy-commissioner-propert
पूर्व डिप्टी कमिश्नर जगदीश प्रसाद सरवटे पर करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOW द्वारा जबलपुर में रिसॉर्ट, होटल, शराब और नकदी से संबंधित 7.54 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
MP News । आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर जगदीश प्रसाद सरवटे पर करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। जबलपुर में EOW की कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट, होटल, फ्लैट, मंहगी शराब और लाखों की नकदी के साथ करीब 7.54 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा हो चुका है। लेकिन विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय सरवटे को शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (PETC) में अपर संचालक पद पर पदस्थ कर दिया है।
सरवटे पर जबलपुर ट्राइबल डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर रहते हुए आयुर्वेदिक संपत्ति कमाने के आरोप लगे हैं। इसके बावजूद, ट्राइबल डिपार्टमेंट ने उन्हें एक महत्वपूर्ण विभाग का मुखिया बना दिया है।
मंडला से
'द सूत्र' से बातचीत में सरवटे ने माना कि विदेशी शराब की बोतलें उनके पास मिली थीं, लेकिन उन्होंने इसे “समाज विशेष की जयंती की तैयारी” से जोड़ा। उनका कहना था कि उनकी पत्नी एक संगठन की अध्यक्ष हैं और जयंती समारोह का जिम्मा उन्हें मिला था, जिसके लिए यह शराब मंगाई गई थी। जब उनसे पूछा गया कि किसी महापुरुष की जयंती में महंगी शराब की क्या जरूरत, तो वे ठोस जवाब नहीं दे सके।
ये भी पढ़ें...EOW का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के भोपाल फ्लैट से मिली लाखों की संपत्ति और शराब
सरवटे ने खुद बताया कि EOW द्वारा 300 करोड़ की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है। इस पर व्यंग्य करते हुए कहा सरवटे ने कहा कि "अगर यह सच निकल गया तो मेरी पुश्तें संवर जाएंगी।" हालांकि, पूरी बातचीत में उन्होंने एक भी बार अवैध संपत्ति से इनकार नहीं किया और यह कहते रहे की ईओडब्ल्यू को जो जानकारी मिली है वह सही ही होगी, लेकिन कान्हा के रिसॉर्ट और अन्य संपत्तियों को लेकर सीधे जवाब देने से बचते रहे। उनका कहना था कि क्योंकि वह खुद भी आदिवासी समाज से हैं इसलिए शराब दुकान वाला मकान उन्होंने एक आदिवासी व्यक्ति से रिटायरमेंट की तैयारी में खरीदी थी।
ये भी पढ़ें...ट्राइबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घरों पर रेड में मिली 5.89 करोड़ रुपए की संपत्ति
जबलपुर का शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जो ग्वारीघाट रोड पर स्थित है, वह सरवटे के पुराने आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय से मात्र कुछ किलोमीटर दूरी पर है। इस विभाग का अपर संचालक रहते हुए सरवटे का विभाग में दबदबा और पकड़ कायम रहेगी। जिसे देखते हुए ट्राइबल डिपार्टमेंट पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि सरवटे पर मेहरबानी जताते हुए विभाग ने उसे ऐसी पोस्टिंग दी है। जिससे जांच के दौरान ही विभाग में रहते हुए आगे सामने आने वाले और सबूत को खुर्दबुर्द करने और गवाहों पर दबाव बनाने की आशंका भी बनी हुई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
सरवटे पर जबलपुर ट्राइबल डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर रहते हुए आयुर्वेदिक संपत्ति कमाने के आरोप लगे हैं। इसके बावजूद, ट्राइबल डिपार्टमेंट ने उन्हें एक महत्वपूर्ण विभाग का मुखिया बना दिया है।
मंडला से भोपाल तक फैली संपत्तियां
- EOW की तलाशी में खुलासा हुआ था कि सरवटे के नाम और उनके परिजनों के नाम पर मंडला के मोचा में शानदार रिसॉर्ट (10 कमरे, कीमत लगभग 18.25 लाख)
- सरकारी शराब दुकान वाला भवन (2100 वर्गफुट, कीमत 24 लाख रुपए)
- जायका रेस्टोरेंट और ढाबा (4.46 लाख की संपत्ति)
- होशंगाबाद के कोरलवुड अपार्टमेंट में फ्लैट (2.90 लाख की संपत्ति और 51 हजार की मंहगी शराब)
- बीमा कंपनियों में 28.76 लाख का निवेश
- इसके अलावा, शराब बरामदगी मामले में भोपाल के मिसरोद थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
जयंती के शराब खरीदी का अजीब तर्क
ये भी पढ़ें...EOW का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के भोपाल फ्लैट से मिली लाखों की संपत्ति और शराब
300 करोड़ पर कटाक्ष
ये भी पढ़ें...ट्राइबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घरों पर रेड में मिली 5.89 करोड़ रुपए की संपत्ति
सरवटे को बनाया PETC का मुखिया
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari