सज्जन बोले- कमलनाथ के सम्मान पर चोट हुई होगी तभी कठोर फैसला ले रहे

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
sajjan singh verma
कमलनाथ की अटकलों पर सज्जन सिंह वर्मा बोले।

'द सूत्र' के साथ चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को हवा दे दी। वर्मा ने कहा कि संभावना प्रबल है, क्योंकि अभी उनके छिंदवाड़ा में राजनीतिक आयोजन थे, लेकिन जिस तरह वह दिल्ली गए हैं, तो संभावनाएं तो है। मध्यप्रदेश

संजय गुप्ता. INDORE. कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद, विधायक सज्जन सिंह ने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रोफाइल बदलने के बाद मीडिया से चर्चा की। शनिवार को 'द सूत्र' के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को और हवा दी और कहा कि संभावना प्रबल तो हैं, क्योंकि अभी उनके छिंदवाड़ा में और राजनीतिक आयोजन थे लेकिन जिस तरह वह दिल्ली गए हैं, तो संभावनाएं तो प्रबल है। वहीं उन्होंने कहा कि वे जिस कद के नेता है, वह आसानी से ऐसा निर्णय नहीं लेते हैं, जरूर कोई कठोर परिस्थिति रही होगी, तभी ऐसा फैसला वह ले रहे हैं। उनका यह बयान बताता है कि कांग्रेस आलाकमान और कमलनाथ के बीच मप्र चुनाव के बाद सबकुछ सही नहीं चला और यही वजह रही कि वह बीजेपी की ओर रूख कर रहे हैं।

राजनीतिक आदमी स्वाभिमान के लिए करता है


सज्जन सिंह वर्मा का एक और बयान इशारा करता है कि जरूर कमलनाथ के स्वाभिमान को कोई चोट लगी है। वर्मा ने कहा कि नेता मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए राजनीति करता है। जब वह हर्ट होता है तभी वह थोड़ा इधर-उधर होता है नहीं तो कदम बहकते नहीं है। कमलनाथ जी इतना बड़ा निर्णय लेते नहीं है, उनका कद काफी बड़ा है., लेकिन जब जीवन में कठोर परिस्थिति आ जाती है तो वह इस तरह के निर्णय लेना होता है।

क्या बीजेपी में शामिल होंगे इंदिरा गांधी के 'तीसरे बेटे कमलनाथ'

कानपुर के कमलनाथ ने कैसे जमाईं MP के छिंदवाड़ा में जड़ें

सांसद नकुलनाथ ने सोशल मीडिया से प्रोफाइल से हटाया कांग्रेस का नाम

कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने भी हटाया कांग्रेस का लोगो

कमलनाथ मेरे नेता, उनका प्रोफाइल बदला तो मैंने भी बदला


सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदलने के सवाल पर साफगोई से कहा कि कमलनाथजी मेरे नेता है, मैं उनका लंबे समय से फॉलोअर हूं, उनका प्रोफाइल बदला तो मैंने भी बदल दिया, इसमें कोई खास बात नहीं। सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि मैं वहां जाऊंगा जहां मेरे नेता जाएंगे। जैसा कि सब लोग जानते हैं कि मैं उनके साथ पिछले 40 वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक काम करते आ रहा हूं और जब मेरे नेता की प्रोफाइल से कोई चीज हटती है तो मुझे प्रतिकात्मक रूप से अनुसरण करना चाहिए। कौन-कौन पार्टी छोड़ रहा है इसके जवाब में वर्मा बोले कि इसका आकलन करना मुश्किल है, जिसको जब और जहां जाना होता है एक झटके में चला जाता है।

दिग्विजय सिंह से तो उनकी बात हुई है


वर्मा ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंहजी की उनसे सुबह बात हुई थी, जैसा उन्होंने बताया कि कमलनाथ जी ने कहा है कि मैं कहीं नहीं जा रहा हीं, यह अटकलें मात्र हैं।

इंदौर लोकसभा के लिए शेखावत का नाम दिया है


सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस की ओर से इंदौर लोकसभा उम्मीदवार की बात पर कहा कि हमने तो भंवर सिंह शेखावत का नाम दिया है। बीजेपी के कई नेता भी उनके संपर्क में हैं तो इससे उन्हें चुनाव में लाभ मिल सकता है। भंवर संहि खेखावत का नाम दिया है। मैं नहीं बीजेपी के लिए बहुत नेता उनके टच में हैं मिल सकती है।

Tags:
  • कमलनाथ
  • बीजेपी
  • सज्जन सिंह वर्मा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल